Bhopal Samachar – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के देशद्रोही वाले बयान पर आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज 12 बजे टीटी नगर थाने गिरफ़्तारी देने पहुंचेंगे।

दिग्विजय सिंह ने सीएम चौहान को पत्र लिखते हुए कहां की आज ठीक 12 बजे में अपनी गिरफ़्तारी देने पहुँचूगा। मेरे गुरुवार के कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए मेरे खिलाफ देशद्रोही होने के पुरे सबूत पुलिस को दे ताकि मेरी गिरफ़्तारी में कोई रुकावट ना आए। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने बताया कि सुबह 11 बजे पीसीसी में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे और पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के साथ थाने पहुंचेंगे और गिरफ्तारी देंगे।

दूसरी तरफ भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने दिग्विजय पर निशाना साधा और कहा की कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को स्वयं तय करना है कि वे किस धरातल पर खड़े है।

उनके अमर्यादित बयानों से जब बार-बार कांग्रेस बचती रही। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की टिप्पणी को उन्हें ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए। गिरफ्तारी देने का बयान जारी करके वे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि उनकी पार्टी में ही स्थिति ठीक नहीं है।

बताते चले की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दोपहर 12 बजे पीसीसी दफ्तर से टीटी नगर थाने पहुंचेंगे। इस दौरान उनके कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। थाने पहुंचने के बाद वे गिरफ्तारी देंगे। जिसके कारण लिंक रोड नंबर एक पर पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किए हैं।

 

Previous articleबॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने किया दावा, बोला अगर…..
Next articleगरीबी हटाने निकले हैं, गरीबी खत्म करके ही दम लेंगे – सीएम शिवराज