rahul gandhi - Kailash Mansarovar Visit
नेपाल से राजधानी काठमांडू पहुंचे थे राहुल, आज होंगे वहा से रवाना

Kailash Mansarovar Visit – शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तिब्बत में कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा के लिए भारत से रवाना हुए।

जहां से वो शुक्रवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे। राहुल गांधी वहां करीब दोपहर करीब दो बजे काठमांडू हवाई अड्डे पर उतरे और एक होटल में चले गए। ऐसा नेपाली मीडिया का कहना हैं।

खबरों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि वह कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल के जरिए मानसरोवर जाएंगे। बताया जा रहा हैं की शनिवार को नेपालगंज जाने से पहले काठमांडू में ठहरेंगे।

बताते चले की इस ही साल अप्रैल के माह में उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा करने की इच्छा जताई थी।

दरअसल 26 अप्रैल को दिल्ली से कर्नाटक के हुबली हवाईअड्डे की ओर जा रहे विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। और वह बायीं ओर झुक गया था। इस विमान में राहुल गांधी तथा कुछ अन्य लोग सवार थे। विमान अचानक तेजी से नीचे उतर गया था हालांकि बाद में वह संभल गया और उसने सुरक्षित लैंडिंग की।

यहीं कारण हैं की उन्होंने इस यात्रा पर जाने का फैसला लिया था।

उन्होंने इस यात्रा की इच्छा 29 अप्रैल को जताई थी। बता दे की इस यात्रा को हिंदू पुराण में भगवान शिव का निवास माना जाता है और यह तिब्बत के हिमालय में स्थित हैं। हर साल इस यात्रा को जून और सितंबर के बीच आयोजित किया जाता हैं।

 

Previous articleइंटरव्यू के दौरान बोली आलिया भट्ट, श्रीदेवी का ऐसे जाना मेरे लिए था शॉकिंग
Next articleअगर आप हैं Samsung मोबाइल के शौकीन, तो ज़रा ठहर जाए, क्योंकि …..