kamalnath-rahul gandhi - Bhopal Samachar
मुलाकात के दौरान कमलनाथ और राहुल के बीच हुई कई मुद्दों पर चर्चा

Bhopal Samachar – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राहुल गांधी से मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा पर और विधानसभा चुनाव टिकट वितरण पर चर्चा की।

इस चर्चा में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन के मुद्दे पर भी बात हुई। हालांकि इस गठबंधन को तय माना जा रहा हैं। लेकिन अभी इस बात का पक्का नहीं हैं की किस आधार पर सीटों पर बटवारा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार चुनाव से पहले राहुल गांधी मध्य प्रदेश में दो-तीन बड़ी सभाएं कर सकते हैं।

बताया जा रहा हैं की कमलनाथ द्वारा दिए गए प्रदेश कांग्रेस फीडबैक के पर राहुल संतुष्ठ थे। हालांकि राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कमलनाथ काफी आत्मविश्वार से भरे नजर आए।

बताते चले की कमलनाथ ने राहुल गांधी को चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में जन सभाए करने को कहा है। फ़िलहाल कहना मुश्किल हैं की राहुल प्रदेश आएंगे। लेकिन ये तय माना जा रहा है कि चुनाव से पहले प्रदेश में राहुल की सभाएं होंगी। जिसमें सोनिया गांधी भी मध्य प्रदेश आ सकती है।

204 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस चुनाव

प्रदेश की सीमावर्ती जिले एवं अपने वोटबैंक वाली 26 सीट बसपा को मिल सकती हैं। जबकि शेष 204 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारेगी। बता दे की बहुजन समाज पार्टी ने सीमावर्ती जिलों में ही 30 सीटें मांगी हैं।

लेकिन दोनों दलों के नेताओं के बीच कई दौर की बैठकों के बाद 26 सीटों पर बसपा के राजी होने की उम्मीद है। प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के वर्तमान में 4 विधायक हैं। बसपा का प्रभाव ग्वालियर-चंबल, विंध्य एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों में है और मौजूदा विधायक भी इसी क्षेत्र से आते हैं।

बताते चले की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बसपा सुप्रीमो मायावती से अच्छे संबंध है। दोनों के राजनीतिक संबंधों का पता तब चला, जब पिछले साल राज्यसभा चुनाव में मतदान की नौबत आई। जब बसपा के चारों विधायकों के कांग्रेस प्रत्याशी ने विवेक तन्खा के पक्ष में मतदान किया।

 

 

Previous articleआज से उबाल कर खाए केले, और महसूस करें इसका फ़ायदा
Next articleरेलवे ने बनाई नई योजना, करीब 2000 रेलवे स्टेशनों पर लगेगी बॉटल क्रशर मशीन