kamalnath - Bhopal Samachar
कमलनाथ ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना

Bhopal News – चुनाव के नज़दीक आते ही हर तरफ राजनीती पूरी तरह से गरमा गई हैं। कहीं भाजपा, कांग्रेस पर आरोप लगा रहीं हैं तो वहीं कांग्रेस आरोपों का जवाब दे रहीं हैं।

हालही में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भापजा पर जमकर हमला किया हैं। दरअसल भाजपा के नेता ने कांग्रेस पर प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाया हैं। जिस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस का मुँह तोड़ जवाब दिया। कमलनाथ ने कहां की 15 साल से उनकी सरकार है। इतने साल बाद आज भी भाजपा कह रही है कि वे प्रदेश को अब समृद्ध राज्य बनाएंगे।

कमलनाथ ने ट्वीट कर निशाना साधा और लिखा की कितना आश्चर्यजनक है कि 15 साल बाद भी कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेता और कितना झूठ बोलेंगे।

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि प्रदेश की जवाबदारी छोड़ चुनावी जनआशीर्वाद यात्रा निकालें और रोज जनता को झूठे सपने दिखाएं, लेकिन जनता को वे वास्तविकता जरूर बताएंगे। प्रदेश में आज भी किसान आत्महत्या कर रहा है। महिलाओं व बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं।

 

 

Previous article“London Fields”upcoming Hollywood movie releasing in August 2018
Next articleजन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की हुई बैठक