Alone - Lifestyle News
इन बातों को साफ़ करना ज़रूरी , बाद में बढ़ सकती हैं मुशिकलें

Lifestyle News – भारतीय परंपरा के अनुसार अगर देखा जाए तो शादी दो पार्टनर्स के बीच नहीं बल्कि दो परिवार के बीच होती हैं।

अक्सर कई बार ऐसा होता हैं की शादी दो पार्टनर्स की पसंद से नहीं बल्कि उनके परिवार की पसंद के हिसाब से हो जाती हैं। ऐसे में दोनों पार्टनर्स को कुछ खास जानकारी नहीं होती। यदि लव मैरिज की बात करे तो लड़का-लड़की दोनों को एक दूसरे के बारे में सब कुछ मालूम होता है। लेकिन अरेंज में ऐसा नहीं होता, जिस कारण कई बार शादी नहीं टिक पाती। ज़्यदातर घरवाले पार्टनर का पैसा, खानदान जैसी चीजे तो देख लेते हैं, लेकिन कुछ बाते ऐसी होती हैं जिन्हें पहले ही साफ कर लेना बेहतर होता है।

ऐसी क्या बातें हैं जो शादी से पहले ही साफ़ कर लेना चाहिए। तो चलिए आपको बता देते हैं की शादी से पहले अपने होने वाले जीवनसाथी से आप ये बात साफ़ पूछ सकते हैं। और ये ज़रूरी भी हैं की आप ये बातें शादी से पहले ही पूछे।

Problems

सबसे पहली और खास बात ये हैं की आप जिस से शादी करने जा रहें हैं। उस से साफ़ पूछे की वो शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं की नहीं। अकसर लोग परिवार के तनाव में आकर शादी कर लेते हैं। जोकि गलत हैं। इसलिए शादी से पहले ये बात ज़रूर साफ करे।

Problems

शादी से पहले आप लड़के की नौकरी के बारे में सही जानकारी ले। साथ ही आपको लड़के की सैलरी की आपको पूरी तरह से जानकारी होना चाहिए। क्योंकि कई बार ऐसा होता हैं की झूठ बोलकर भी शादी कर दी जाती हैं। जो आगे आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

Problems

अपने होने वाले पार्टनर की पसंद और नापसंद पहले ही जान लें। क्योंकि हो सकता है आगे चलकर उनकी कोई आदत आपको बिल्कुल पसंद न आए और आप दोनों में किसी तरह की परेशानी खड़ी हो।

Problems

शादी के बाद अगर किसी बात पर आपके रिश्ते बिगड़ते हैं तो वो हैं फैमिली प्लानिंग। इसलिए इस विषय पर भी आप पहले ही चर्चा कर ले। अगर शादी के बाद इन चीज़ो को लेकर खटास ज़रूर आ सकती हैं। इसलिए ये बात पहले ही साफ़ हो ये अच्छा हैं।

Problems

शादी से पहले इस बात पर चर्चा करना भी अहम हैं। अक्सर शादी के बाद अकेले रहने के उपर लड़ाई झगड़े जैसे माहोल पैदा हो जाते हैं। तो ज़रूरी हैं की पहले ही इस बात को साफ़ कर ले की आप अकेले रहना चाहते हैं या परिवार के साथ। क्योंकि बाद में परेशानी हो और आपका पार्टनर आपको उसके मुताबिक रहने पर दबाव बनाएं तो इससे बेहतर होगा कि आप ये चीज पहले ही साफ कर लें।

 

Previous articleबारिश के मौसम में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखे ख्याल
Next articleलोकसभा चुनाव की रणनीति में जुटे राहुल गांधी