Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Live update
Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Live update

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Live update: मध्य प्रदेश में आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ विधानसभा चुनाव का मतदान जारी है। शाम 6 बजे तक मतदान के अंतिम चरण में जबलपुर में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। सुबह 10 बजे तक 11.36 प्रतिशत मतदान हुआ था, छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा के समर्थक की कार से कुचलकर हत्या की घटना सामने आई है।

इधर, महू में विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान तलवारबाजी की घटना सामने आई है। इस दौरान कांग्रेस के समर्थकों को चोट भी लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, महू में मतदान केंद्र नंबर 218 पर कांग्रेस कार्यकर्ता दयाराम बरकत और तोलाराम बरकत पर हमला किया गया। दोनों को महू के मालवा अस्पताल में भर्ती किया है। घायलों ने महू जनपद उपाध्यक्ष भाजपा के बीरबल डाबर, इंदर डाबर और रितिक डाबर पर तलवार से हमला करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिंड के लहार में कांग्रेस और बीएसपी प्रत्याशियों को किया नजरबंद

भिंड लहार में नेता प्रतिपक्षा और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ गोविंद सिंह और बीएसपी प्रत्याशी रसाल सिंह रेस्ट हाउस में एक दूसरे के सामने बैठकर नाश्ता करते हुए दिखाई दिए। बता दें की कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी आपस में घुर विरोधी है। रसाल सिंह भाजपा से बागी होकर चुनाव मैदान में हैं। दोनों को नजरबंद किया गया है।

दोनों ने कहा कि हम मतदान के लिए प्रचार कर रहे थे। हमने एक दूसरे को देखा तो बातचीत शुरू हो गई। हमने एक दूसरे को नाश्ता पर आमंत्रित किया। हमने नाश्ता किया और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के लिए प्रचार किया।

पुलिस ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नजरबंद किया गया है।

Previous articleमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: मतदान जारी, 10 बजे तक 11.36% मतदान हुआ
Next articleMP Breaking News :कांग्रेस प्रत्याशी नातीराजा को बचाते वक्त साथी सलमान खान की मौके पर मौत