MP Election Assembly Elections 2023 Live voting
MP Election Assembly Elections 2023 Live voting

MP Assembly Elections 2023 Live voting : मध्य प्रदेश में आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ विधानसभा चुनाव का मतदान जारी है। प्रदेश में सुबह 10 बजे तक 11.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा के समर्थक की कार से कुचलकर हत्या की घटना सामने आई है।

प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीट के लिए 64,523 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। इनमें 47,760 ग्रामीण और 16,763 शहरी क्षेत्रों में हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल, राज्य सशस्त्र बल, जिला पुलिस, होमगार्ड सहित विशेष पुलिस है। 35 हजार मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी जा रही है।

ग्वालियर में भाजपा समर्थक ने कांग्रेस समर्थक का सिर फोड़ा

ग्वालियर में ग्वालियर पूर्व विधानसभा में भाजपा समर्थक ने कांग्रेस समर्थक का सिर फोड़ दिया। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन बताया जाता है कि थाटीपुर में भाजपा प्रत्याशी माया सिंह समर्थक रूप सिंह गुर्जर ने कांग्रेस प्रत्यशी सतीश सिकरवार के समर्थक दीपक शर्मा से विवाद हो गया। विवाद में रूप सिंह गुर्जर ने दीपक शर्मा का सिर फोड़ दिया।

मुरैना के बड़ापुरा में साढ़े दस बजे तक नहीं आया कोई मतदाता वोट डालने

बानमोर के बड़ापुरा में एक भी वोट नहीं डाला गया। यहां 734 मतदाता है। जो प्राइमरी स्कूल चालू करने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने वोट नहीं डाला है। महटोली पंचायत का बड़ापुरा मतदान केंद्र क्रमांक 301 है।

मुरैना में सुमावली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा, कांग्रेस व बसपा प्रत्याशी नजरबंद

मतदान के दौरान तनाव व उत्पात को रोकने के लिए मुरैना में सुमावली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एदल सिंह कंषाना, बसपा प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह व बसपा प्रत्याशी कुलदीप सिंह को नजरबंद कर दिया गया है। यह कदम सुमावली क्षेत्र में पूर्व चुनाव में हुई हिंसक वारदातों को देखते हुए प्रशासन ने लिया है। सुमावली क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर तनाव की स्थति बनी हुई थी। इसलिए भी प्रशासन एहतियातन यह कदम उठाया है।

मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बल, राज्य सशस्त्र बल, जिला पुलिस, होमगार्ड सहित विशेष पुलिस तैनात है। 35 हजार मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी जा रही है।

मतदान का समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान का समय बढ़ा दिया गया है। अब मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। पहले मतदान का समय शाम 5 बजे तक था।

Previous articleRedmi Note 13R Pro प्रीमियम फीचर्स वाला किफायती स्मार्टफोन
Next articleमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: जबलपुर में मतदान का प्रतिशत बढ़ा, महू में तलवारबाजी