MP News
MP Cabinet Expansion Looms, Names to be Finalized in Delhi

मुख्य बिंदु:

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों के कार्यभार संभालने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा शुरू हो गई है।
प्रस्तावित नामों को लेकर मंथन शुरू हो गया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिग्गज भी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर मंथन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही पार्टी और केंद्रीय नेतृत्व के सामने मंत्रियों का चयन और फिर विभागों का बंटवारा बेहद चुनौती भरा काम है।
एक-दो दिन में नाम चिह्नित करने की कोशिश है।
संभावित मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री दो-तीन दिन में दिल्ली भी जा सकते हैं।
इस चुनाव में प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक, राव उदय प्रताप सिंह जैसे कई बड़े नेता भी विधानसभा के सदस्य बने हैं।
इनको और इनके समर्थक विधायकों को नई जिम्मेदारी देने को लेकर हर स्तर पर माथापच्ची चल रही है।
दावेदार भी संगठन के नेताओं से मिल रहे हैं।
माना जा रहा है कि मंत्रियों के नाम दिल्ली से ही तय होंगे।

फिलहाल मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा चल रही है और नामों की घोषणा दिल्ली से होने की उम्मीद है.


मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों के कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री और पार्टी संगठन को अब मंत्रियों के नाम तय करना है। इसको लेकर बड़ी चुनौती सामने हैं। वैसे तो सारे मंत्रियों के नाम से ही फाइनल होंगे, लेकिन प्रस्तावित नामों को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

सूत्रों का दावा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिग्गज भी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर मंथन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही पार्टी और केंद्रीय नेतृत्व के सामने इस बार मंत्रियों का चयन और फिर विभागों का बंटवारा बेहद चुनौती भरा काम है। एक-दो दिन में नाम चिह्नित करने की कोशिश है। सभी की राय के बाद संभावित मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री दो-तीन दिन में दिल्ली भी जा सकते हैं। बता दें कि इस चुनाव में प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक, राव उदय प्रताप सिंह जैसे कई बड़े नेता भी विधानसभा के सदस्य बने हैं। अब इन्हें और इनके समर्थक विधायकों को नई जिम्मेदारी देने को लेकर हर स्तर पर माथापच्ची चल रही है। संगठन के स्तर पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आदि के बीच भी मंथन हो रहा है। दावेदार भी इनसे मिल रहे हैं। हालांकि, माना यही जा रहा है कि मंत्रियों के नाम दिल्ली से ही तय होंगे।

Previous articleमध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षा में सुधार, ध्वनि प्रदूषण कम करने और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की घोषणा की
Next articleराज्यपाल ने श्री गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई