Congress MLA Govardhan Singh Dangi
Madhya Pradesh Congress MLA Govardhan Singh Dangi passed away

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस(Congress MLA Govardhan Singh Dangi)विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का निधन हो गया है। वे कोरोना संक्रमित थे और उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दांगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सैयद जाफ(Syed Jaffer)र ने बताया है कि विधायक दांगी का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था और उनका निधन हो गया है। वे कोरोना संक्रमित थे। सोमवार देर रात को दागी ने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दांगी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी के निधन का समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं।

श्रद्घांजलि। बताया गया है कि दांगी का भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल भेजा गया था। जहां उनका निधन हो गया।

Previous articleपरिवहन मंत्री अनिल परब ने कहा कंगना रनौत के बारे में क्या कहा जानिए
Next articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा देश के विकास के लिए लाखों इंजीनियर देता है बिहार