PM said on Engineers Day
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा देश के विकास के लिए लाखों इंजीनियर देता है बिहार

PM Modi ने मंगलवार को इंजीनियर्स डे(Engineers Day)पर भारतीय इंजीनियरों को बधाई दी। बिहार के लिए अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ीं (urban infrastructure)सात परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए बिहार लाखों इंजीनियर देता है। भारतीय इंजीनियरों ने हमारे देश के निर्माण में और दुनिया के निर्माण में भी अभूतपूर्व योगदान किया है।

उन्होंने कहा, आज का ये कार्यक्रम, एक विशेष दिन पर हो रहा है। आज हम इंजीनियर्स डे मनाते हैं। ये दिन देश के महान इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती का है, उन्हीं की स्मृति को समर्पित है कि चाहे काम को लेकर समर्पण हो, या बारीक नजर, भारतीय इंजीनियरों की दुनिया में एक अलग ही पहचान है। हमें गर्व है कि हमारे इंजीनियर देश के विकास को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लाखों इंजीनियर देश के विकास को नई ऊंचाई देने में लगे हैं। बिहार तो देश के विकास को नई ऊंचाई देने वाले लाखों इंजीनियर देता है। बिहार की धरती तो आविष्कार और इनोवेशन की पर्याय रही है। बिहार के कितने ही बेटे हर साल देश के सबसे बड़े इंजीन्यरिंग संस्थानों में पहुँचते हैं, अपनी चमक बिखेरते हैं।

Previous articleमध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का निधन वे कोरोना संक्रमित थे
Next articleश्रीसंत ने ट्वीट करके अपनी इच्छा जाहिर की जानिए क्या कहा