Former Chief Minister Digvijay Singh
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का दावा, 130 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का दावा, 130 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस

Madhya Pradesh Election 2023 मध्य प्रदेश में कल रविवार को होने वाली विधानसभा चुनावों की मतगणना से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो चली है। यही कारण है कि अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं।

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) ने मध्य प्रदेश में कल होने वाली मतगणना से पहले बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 130 से ज्यादा सीटें जीतेगी और इस बार कांग्रेस के साथ कोई भी गद्दारी नहीं कर सकेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने मध्य प्रदेश की मतगणना को लेकर कहा कि कल 130 से एक कम सीट नहीं आएगी। इसके साथ ही कल पता चल जाएगा कि शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं। हम 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति को धंधा बना दिया है। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं बचा है। इसलिए कोई गद्दार नहीं है।

दिग्जिवय ने कहा कि कल रविवार को होने वाली मतगणना से पहले मप्र में कांग्रेस काफी आत्मविश्वास में नजर आ रही है। यही कारण है कि भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्टर लगाए हैं।

कमलनाथ ने कहा, भाजपा बुरी तरह हार रही है

तो वहीं कमलनाथ ने कल चर्चा करने को लेकर कहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा बुरी तरह हार रही है। इसी कारण ये एग्जिट पोल का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। प्रदेश के सामने इनकी हकीकत कल सामने आ जाएगी।

भाजपा नेता भी पूजा-प्रार्थना कर रहे हैं

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के रिजल्ट कल 3 दिसंबर को जारी होंगे। जिसके बाद साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश की सत्ता की चाबी किस पार्टी को मिलने जा रही है। रिजल्ट से पहले भाजपा खासा उत्साहित नजर आ रही है। हालांकि भाजपा के कई नेताओं ने रिजल्ट से पहले धडक़नें बढ़ी हुई हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय जैसे दिग्गज नेता भगवान की शरण में नजर आए और पूजा-प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं।

चुनाव परिणामों पर क्या होगा असर?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों का देश की राजनीति पर भी असर पड़ सकता है। अगर कांग्रेस जीतती है तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक बड़ा झटका होगा। वहीं अगर भाजपा जीतती है तो यह पार्टी के लिए एक बड़ी जीत होगी।

Previous articleकांग्रेस ने मध्य प्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए बनाई रणनीति
Next articleकैलाश विजयवर्गीय के बयान से मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल