Actor - Mujtaba Ali Khan
टीवी समेत फ़िल्म इंडस्ट्री में भी बनाई एक पहचान

Mujtaba Ali Khan – टीवी हो या बॉलीवुड, इन दोनों इंडस्टरी में जगहे बनाना आसान नहीं।

इन दोनों इंडस्ट्री में जगहे बनाने के लिए आपको लंबे समय तक मेहनत करनी पड़ती हैं। कई बार यहां जगह ना मिलने पर आपको दुःख भी होता हैं। अकसर देखा जाता हैं की इन इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। लेकिन अगर आपकी मेहनत सच्ची हो तो आपको यहां तक पहुंचे पर कोई ताकत नहीं रोक सकती। इसी बीच एक कलाकार सामने आए जिन्होंने इस इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत के बाद अपनी एक पहचान बनाई। और आज लोग उनको उनके नाम सहित उनके काम से जानते हैं।

जी हां आपको बता दे की वो जानेमाने कलाकार कोई और नहीं बल्कि टीवी वा फ़िल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर मुज्तबा अली खान हैं। जिन्होंने इस इंडस्ट्री में आने के लिए मेहनत तो की ही हैं। और एक जज़्बे के साथ इस चीज़ को अपने दिल में उतार लिया। इसी जज़्बे के बदौलत वो आज इस मुकाम पर हैं।

हालही में मुज्तबा अली खान ने “खबर आज की” से बात करते हुए बताया की किस तरह उन्होंने कामयाबी के कदमों को चूमा।

साथ ही उन्होंने बताया की किस तरह वो यहां तक पहुंचे। खबर आज की से बात करते हुए मुज्तबा अली खान ने बताया की उनको बचपन से ही इस इंडस्ट्री में जगहे बनाना थी, जिसके बाद उन्होंने कम उम्र से ही विज्ञापनों में काम करने शुरू किया। इसके अलावा वो कॉलेज के समय में रैंप वॉक किया करते थे। धीरे धीरे आगे बढ़ते रहें। इसके बाद उन्होंने मुंबई में एक एक्टिंग स्कूल जॉइन किया। और वहीं से शुरू हुआ उनकी ज़िंदगी का असली सफर।

दूरदर्शन टीवी में किया था पहला शो

Mujtaba Ali Khan

मुंबई में अपनी एक्टिंग कोर्स करने के बाद उन्होंने अपना पहला टीवी शो किया। इस शो के बाद से ही उनको इस इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली। बता दे की उनका पहले टीवी शो पतझड़ था। इस शो में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को चौका दिया था। इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया।

एक नहीं कई शो में किया काम

Mujtaba Ali Khan

मुज्तबा अली खान ने अपने पहले टीवी शो के बाद कई शो में काम किया। उन्होंने बताया की उन्होंने “सफर”, “एयर होस्टेस”, “अपने पराए”, जैसे हिंदी शो में काम किया। इसके अलावा वो करीब 6 से 7 उर्दू शो में भी काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने सावधान इंडिया वा क्राइम पेट्रोल जैसे प्रिसद्ध टीवी शो में भी काम किया हैं।

फ़िल्म इंडस्ट्री में भी मचाया धमाल

Mujtaba Ali Khan

एक तरफ अपनी बेहतरीन एक्टिंग से टीवी शो में वो कमाल तो कर ही रहें थे। वहीं दूसरी तरफ अब उनको फ़िल्म इंडस्ट्री में भी अपना नाम कमाने का मौका मिल गया था। उन्होंने हिंदी समेत तेगलु की कई फिल्मों में काम किया। और अपने बेहतरीन अंदाज़ से लोगों का दिल जीतने में सफल रहें।

तेगलु समेत हैदराबादी फिल्मों में किया काम

Mujtaba Ali Khan

मुज्तबा अली खान ने तेलगु में रवि चावली की फ़िल्म “लव” और “दी एन्ड” जैसी फिल्म की। वहीं सतीश काशेट्टी की फ़िल्म “टेरर” में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने डायरेक्टर संजय पंजाबी की हैदराबादी फ़िल्म “आदाब हैदराबाद” और “बेस्ट ऑफ़ लक” में शानदार काम किया। वहीं अबरार खान की फ़िल्म “गुल्लू दादा थ्री” में भी काम कर चुके हैं।

गाज़ी अटैक में किया था दमदार रोल

Mujtaba Ali Khan

बता दे की हिंदी में उनकी लेटेस्ट फ़िल्म संकल्प रेड्डी के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म ग़ाज़ी अटैक थी। जिसमें उन्होंने कमाल का काम करते हुए लोगों का दिल जीत लिया था। इस फ़िल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था।

बॉलीवुड में आने का इंतज़ार

Mujtaba Ali Khan

मुज्तबा अली खान ने बताया की फ़िलहाल वो बॉलीवुड में काम नहीं कर रहें हैं। लेकिन जल्द ही बॉलीवुड में भी एंट्री करेंगे। उन्होंने बताया की वो अभी साउथ की एक फ़िल्म “भले मंची चौका बेराम” में काम कर रहें हैं। जो अगले साल रिलीज़ होगी।

 

Previous articleडिंडौरी में जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कह दी ये बड़ी बात
Next articleघने जंगलों के बीच, 5500 फीट ऊंचाई पर क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर