National News – उत्तर प्रदेश से एक बार फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। ये मामला हैं उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली का जहां एक महिला ने बीजेपी के नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

इस के साथ ही महिला ने ये भी आरोप लगाया हैं की भाजपा नेता ने अश्लील वीडियो भी बनाया हैं। ये वीडियो बनाकर वो ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता का कहना है कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया। लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला का आरोप है कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी निर्लेश सिंह ने उसके साथ डेढ़ माह तक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

महिला ने बताया की पुलिस ने 16 जुलाई को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया,किया था। लेकिन भाजपा नेता के दबाव के चलते अभी तक इसपर कोई कार्यवाई नहीं की गई हैं। साथ ही उन्होंने कहा की दरोगा व आरोपी उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

उधर, पीड़िता के पति का कहना है कि यदि आरोपी के रसूख के चलते उस पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे सपरिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आत्मदाह करेंगे। इस मामले में पुलिस कुछ बोलने से कतरा रही है।

 

Previous articleअविश्वास प्रस्ता की जीत के बाद, अभी भी पीएम मोदी के 2019 की राह मुश्किल
Next articleआंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी पर लगया आरोप