amit shah and lata mangeshkar - National News
गायिका लता मंगेशकर से मुंबई में की मुलाकात

National News – भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को मशहूर गायिका लता मंगेशकर से मुंबई में मुलाकात की।

इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और राज्य भाजपा अध्यक्ष रावसाहब दानवे और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद रहें।

दरअसल इन चुनावी दौर में लगातार मशहूर हस्तियों से मुलाकात का दौर जारी हैं।

और इस दौर को ज़ारी रखते हुए अमित शाह ने लता मंगेशकर से मुलाकात की। भाजपा अध्यक्ष ‘समर्थन के लिए संपर्क’ अभियान के तहत अब तक कई हस्तियों से मिल चुके हैं।

बता दे की अमित शाह एक दिन के मुंबई दौरे पर यहां पहुंचे थे। और इस ही दौरान उन्होंने लता जी से भी मिले। पहले यह मुलाकात 6 जून को प्रस्तावित थी, लेकिन लता जी को फूड प्वाइजनिंग होने के चलते बाद में इसे निरस्त कर दिया गया था।

शाह ने लता जी को मोदी सरकार की अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। बताते चले की उन्होंने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के बंद कमरे में पार्टी नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के संबंध में चर्चा की।

 

Previous articleतीन तलाक मुद्देपर पर इस शर्त पर मोदी सरकार का साथ देगी कांग्रेस
Next articleबंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, राजधानी भोपाल में भी बारिश की उम्मीद