Nepali girls

दिल्ली में नेपाली लड़कियों को खाड़ी में बेचने वाले एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम धर दबोचने के लिए पीछा कर रही थी तो वह बचने के लिए ISBT के पास यमुना में कूद गया।

जिसके बाद पुलिस की स्पेशल सेल के एक कांस्टेबल मनोज त्यागी ने यमुना में कूदकर आरोपी को पकड़ा। नेपाल का रहने वाला आरोपी लोपसंग लामा यमुना में तैरकर पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा पर त्यागी ने आखरिकार उसे पकड़ लिया।

25 जुलाई 2018 को भी वसंत विहार के मुनरिका में दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाती मालीवाल ने रेड कर 16 नेपाली लड़कियों को मुक्त करवाया था। उस वक्त से ही नेपाली लड़कियों के खरीद फरोख्त का मास्टरमाइंड लामा फरार चल रहा था।
पुलिस ने लोपसंग लामा पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था। आरोपी के पिता असम राइफल से रिटायर्ड है। वह नेपाल की लड़कियों को जॉब के नाम पर खाड़ी में बेच दिया करता था।

Previous articleभाजपा को शिकस्त देने के लिए देश एकजुट-एचडी देवगौड़ा
Next articleकश्मीर में चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं करेगी भाजपा