Jesinda Ardan

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने सोशल मीडिया के खतरे से निपटने के लिए को वैश्विक स्तर पर कदम उठाए जाने की अपील की।

बुधवार को दो मस्जिदों में गोलीबारी की घटना के पांच दिन बाद मुस्लिम समुदाय ने हमले में जान गंवाने वाले अपने लोगों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की।

इस गोलीबारी में 50 लोग मारे गए थे।

हमलावर ने गोलीबारी की घटना का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइवस्ट्रीम किया था। फेसबुक ने कहा है कि इस 200 से कम बार ही देखा गया। लेकिन उस इस नरसंहार के फुटेज के तौर पर वायरल हुए करीब 15 लाख वीडियो हटाने पड़े। अर्डर्न ने कहा कि उनका फोकस न्यूजीलैंड के लोगों पर है लेकिन इस विषय पर साथ मिलकर दुनिया के नेताओं को काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हम जिन मुद्दों का सामना करते हैं उनसे हम महज सामान्य तरीके से निपट नहीं सकते।

वैश्विक मुद्दे पर एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह केवल न्यूजीलैंड का मुद्दा नहीं है, सोशल मीडिया के मंच का इस्तेमाल हिंसा और हिंसा को भड़काने वाली चीजों के प्रसार के लिए किया जा रहा है। हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है।

Previous articleभारत का भगोड़ो आरोपी नीरव मोदी लंदन में ‎‎गिरफ्तार, मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च को
Next articleश्रीदेवी की बायोपिक में मुख्य भूमिका पसंद करेंगी विद्या -अभिनेत्री ने स्वयं जाहिर की इच्छा