PM Modi to visit Jabalpur on October
PM Modi to visit Jabalpur on October

पीएम मोदी 5 अक्टूबर को जबलपुर आएंगे, विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे

पीएम मोदी का कार्यक्रम

5 अक्टूबर, 2023 को पीएम मोदी जबलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में वे रानी दुर्गावती स्मारक का शिलान्यास करेंगे और 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

पीएम मोदी का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • दोपहर 1:10 बजे : जयपुर से जबलपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
  • दोपहर 2:50 बजे : जबलपुर के डूमना एयरपोर्ट पर आगमन होगा।
  • दोपहर 3:10 बजे : सभा स्थल के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे।
  • दोपहर 3:20 बजे : पीएम मोदी सभा स्थल गैरिसन ग्राउंड पहुंचेंगे।
  • शाम 4 बजे : जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • शाम 5:10 बजे : जबलपुर से दिल्ली रवाना होंगे।

पीएम मोदी इन परियोजनाओं की देंगे सौगात:

  • वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक का भूमिपूजन।
  • बालाघाट-गोंदिया खंड को चार लेन की आधारशिला।
  • झरखेड़ा-बैरसिया-ढोलखेड़ी को जोड़ने वाली सड़क आधारशिला।
  • देशगांव से रूढ़ी चार लेन सड़क की आधारशिला।
  • टेमागांव से चिचोली खंड को चार लेन की आधारशिला।
  • बोरेगांव को शाहपुर से जोड़ने वाली सड़क को चार लेन की आधारशिला।
  • शाहपुर को मुक्ताईनगर से जोड़ने वाली सड़क को चार लेन की आधारशिला।
  • नागपुर-जबलपुर खंड (317 किमी) की मुंबई नागपुर झारसुगुड़ा पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला।
  • मंडला, जबलपुर और डिंडोरी जिलों में 2350 करोड़ रुपए से अधिक की कई जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला।
  • जबलपुर में करीब 147 करोड़ रुपए की लागत से बने नये बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ।
  • विजयपुर-औरैया-फूलपुर पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ।
  • एनएच 347सी के खलघाट से सरवरदेवला को जोड़ने वाली सड़क के उन्नयन कार्य का शुभारंभ।
  • इंदौर में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का उद्घाटन।
  • जल जीवन मिशन के तहत सिवनी में परियोजनों की सौगात देंगे।
  • कटनी-विजयसोटा (102 किलोमीटर) और मारवासग्राम-सिंगरौली (78.50 किलोमीटर) को जोड़ने वाली रेल लाइन का दोहरीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
  • वीरांगना रानी दुर्गावती पर स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी करेंगे।

रानी दुर्गावती स्मारक के बारे में जानें:

स्मारक एवं संग्रहालय में वीरांगना रानी दुर्गावती की अष्टधातु से बनी प्रतिमा लगाई जाएगी, जो 52 फीट ऊंची होगी। जानकारी के मुताबिक, स्मारक एवं संग्रहालय में स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ने वाले आदिवासी योद्धाओं की शौर्य गाथा को भी चित्रित किया जाएगा। इसमें आदिवासी जीवन और उसकी संस्कृति की झलक मिलेगी। संग्रहालय में ओपन थिएटर भी बनाया जाएगा। साथ ही, रानी दुर्गावती की जीवन गाथा को बताने के लिए शाम को लाइट एंड साउंड शो होगा। प्रवेश के लिए केंद्रीय मार्ग होगा। दोनों ओर प्रकृति और पौराणिक महत्व को देखा जा सकेगा। मुख्य प्रवेश द्वार स्थानीय कला से प्रेरित होगा। साथ ही वनस्पतियों और जीवों का डिस्प्ले भी दिखेगा।

2023 में अब तक 8 बार मप्र आ चुकें हैं पीएम

2023 में अब तक पीएम मोदी 8 बार मध्य प्रदेश आ चुके हैं। उन्होंने इस दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है। 5 अक्टूबर को उनका 9वां दौरा होगा।

पीएम मोदी का यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Previous articleसीएम शिवराज ने बुरहानपुर में लाड़ली बहनों के खाते में डाली 1579 करोड़ रुपये की राशि, पांचवी किस्त जारी
Next articleHow to Make US Resume for Google Step Internship