राहुल और सोनिया गांधी

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर देशभर के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के लिए उनके योगदान को याद किया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष और संप्रग अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस नेता पंडित नेहरू की शांति वन स्थित समाधि गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की आज 55वीं पुण्यतिथि है।

Previous articleभागवत बोले- अब राम का काम हो कर रहेगा
Next articleबोल्ड अवतार में संसद पहुंची ये दो खूबसूरत अभिनेत्री