Rahul Gandhi released after arrest
Rahul Gandhi released after arrest

दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने गुरुवार को हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर गिरफ्तार कर लिया, जिसके कुछ देर बाद उन्हें अब छोड़ दिया गया है। हाईवे पर राहुल को रोकने के दौरान पुलिस के साथ हुई हल्की धक्का-मुक्की में राहुल गांधी जमीन पर जा गिरे।

राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे नेताओं के साथ गुरुवार सुबह हाथरस के लिए रवाना हुए थे। लेकिन यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहुंचते ही इनके वाहनों को पुसिल ने रोक दिया। घटनास्थल से मिले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धक्का दिया, जिससे राहुल गांधी जमीन पर गिर गए।

Previous articleप्रियंका गाँधी ने एक और ट्वीट किया जानिए बेटी के पिता ने क्या कहा बयान मे
Next articleट्रंप और ट्रंप की पत्नी मेलानिया कोरोना से संक्रमित