Rahul Gandhi said on Modi

मुंबई – कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुंबई में एक जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए पूछा क्या आपने ‘डरपोक चौकीदार’ को किसी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए देखा है? मुझसे बहस करवा लो। चैलेंज है देश छोड़कर भाग जाएगा, डरपोक है। उन्होंने कहा कि चौकीदार चोर ही नहीं, डरपोक भी है।

राहुल गांधी ने मुंबई को लेकर कहा कि यह शहर हिंदुस्तान का इंजिन है, शक्ति देता है, एक प्रकार से दिल है। मोदी जी ने कहा था मैं 100 स्मार्ट सिटी बनाऊंगा। बनाने की जरूरत नहीं है दुनिया की स्मार्ट सिटी यहां है। इसे समझना होगा, इसे सपोर्ट करना होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी लंबे-लंबे वादे करते हैं।

किसानों का कर्जा माफ, हर एक को 15 lacs किसी को मिला है? बजट में पीयूष गोयल ने घोषणा की तो बीजेपी के एमपी ताली बजाने लगे। मैंने खड़गे जी से पूछा तो पता चला कि एक किसान को 17 रुपये दिए हैं। सब डरकर ताली बजा रहे थे।। नहीं तो मोदी जी मारेंगे। सच्चाई सुनना है तो यहां आओ, मन की बात सुननी है तो यहां आओ।

उन्होंने कहा कि देश के चौकीदार ने 15 लोगों के करोड़ों के कर्जे माफ किए। बगल में धारावी (मुंबई की बड़ी झोपड़पट्टी) है वहां के छोटे-छोटे उद्यमियों का कितना कर्जा माफ किया? ये दो हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं। एक अंबानी वाला और दूसरे हिंदुस्तान में किसान भूखे मर जाओ।

राहुल ने नोटबंदी को लेकर कहा कि रात आठ बजे मोदी जी आएंगे।

कहेंगे मित्रो, मेहुल भाई।। कहेंगे काले धन के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। आप लड़ाई के लिए खड़े रहो। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या अनिल अंबानी, नीरव मोदी लाइन में खड़े थे। आपके पैसे से नरेंद्र मोदी ने 50-60 लोगों का कर्ज माफ किया। उसके बाद मोदी गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) लेकर आए। किसी भी दुकानदार से पूछना राहुल गांधी आया था पूछ रहा था किसका फायदा हुआ? वे बताएंगे कि उद्योगपतियों का फायदा हुआ, ऑनलाइन कंपनियों का फायदा हुआ। अगर कोई कहता है मुझे फायदा हुआ तो उसे मेरे पास भेज देना।


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि SRA आज आपको 250 वर्ग फुट का मकान देती है।

मैं कह रहा हूं कांग्रेस आएगी तो 10 दिन में 500 वर्ग फुट का मकान मिल जाएगा। चौकीदार सिर्फ चोर नहीं है, चौकीदार डरपोक भी है। संसद में मैंने राफेल से जुड़े सवाल पूछे थे, नरेंद्र मोदी आंख से आंख नहीं मिला पाए।


उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग संविधान पर सीधा हमला करते हैं।

ये हिंदुस्तान जनता का है। नरेंद्र मोदी को सीबीआई के डायरेक्टर को रात डेढ़ बजे हटाने की क्या जरूरत थी? प्लानिंग कमीशन, जो देश को रास्ता दिखाता था, बंद कर दिया। बिना किसी से पूछे नोटबंदी कर दी। सुप्रीम कोर्ट के चार जज आते हैं, कहते हैं कि हमें काम नहीं करने दिया जा रहा है। नरेंद्र मोदी के राज में जज जनता से न्याय मांग रहे हैं।

Previous articleअभिनंदन की ‎रिहाई पर कंगना हुईं खुश बोलीं- हम सुरक्षित हैं
Next articleभारत पहुंचे वर्धमान का देश ने किया अभिनन्दन