Maharashtra - Raigad Fort
ये हो सकता हैं आपके लिए एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट

Raigad Fort – अक्सर देखा जाता हैं की ज़्यादातर लोगों को सर्दी से पहले या सर्दी के दौरान कहीं बाहर घूमने का मूड होता हैं।

ऐसे में लोगों में जगह को लेकर समस्या आ जाती हैं। लोग अक्सर सोचते हैं की इस समय घूमने के लिए कौन सी जगह सही होगी। अगर आप भी नवंबर के महीने या उसके आगे के महीनों का प्लान बना रहें हैं, तो बिलकुल बना ले। क्योंकि हम आपको बताने जा रहें हैं एक बेहतरीन जगह। जहां आप उस समय घूम सकते हैं।

Raigad Fort

अब आप सोच रहें होंगे की ऐसी कौन सी जगह हैं। जहां उस समय घुमा जा सकता हैं।

तो चलिए आपको बता देते हैं की वो जगह कोई और नहीं बल्कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड पहाड़ी पर बना मशहूर रायगढ़ का किला हैं। वैसे तो यहां साल भर लोगों का आना जाना लगा रहता हैं। लेकिन इस किले को घूमने का सही समय नवंबर से लेकर मार्च तक माना जाता हैं।

Raigad Fort

बता दे की ये किला समुद्र तल से 820 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं।

ये मशहूर किला भी छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर मशहूर हैं। चुकी ये किला उनके द्वारा ही बनाया गया था। बताया जाता हैं की शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भी यहीं हुआ था। इस किले की खास बात ये हैं की इस किले तक पहुंचने के लिए 1737 सीढ़ियां हैं। लेकिन अब यहां तक पहुंचने के लिए रोपवे का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे सिर्फ 20 मिनट में किले को टॉप पर पहुंचा जा सकता है। बता दे की अब इस शानदार किले का इस्तेमाल जेल के तौर पर किया जाता हैं।

क्यों टूरिस्ट के लिए हैं खास

Raigad Fort

रायगढ़ का किला टूरिस्ट स्पॉटके लिए इसलिए खास माना जाता हैं। क्योंकि यहां शिवाजी की समाधि हैं।

एक धार्मिक स्थल के तौर पर भी इस किले को जाना जाता हैं। 1356 मीटर ऊंचा यह किला भारत के सबसे ऊंचे किलों में से एक हैं। जबकि किले की सबसे ऊंची चोटी तकरीबन 600 फुट हैं। जहां तक पहुंचने का रास्ता बहुत ही बड़े दरवाजे से होकर जाता है। बता दे की मुख्य महल पूरा लकड़ी से बनाया गया था। किले को खासतौर से 6 चैंबर्स में बांटा गया हैं। हर एक चैंबर में निजी आराम कक्ष हैं। इसके अलावा इस किले के अंदर मार्केट भी है जहां से टूरिस्ट अपनी जरूरत का सामान खरीद सकते हैं। किले के किनारे से गंगा सागर नामक झील बहती है जो इसकी खूबसूरती को दोगुना करती हैं।

तो अगर अपने अब तक कहीं बाहर घूमने का प्लान नहीं किया हो तो अब कर ले। और घूमे छत्रपति शिवाजी महाराज का मशहूर किला।

 

Previous articleइस तरह बढ़ाए अपने जीवन में आत्मविश्वास
Next articleगणेश चतुर्थी के मौके पर रजनीकांत और अक्षय कुमार ने अपने फैंस को दिया तोफहा