Film - 2.0 Teaser
लंबे समय के बाद आज रिलीज़ किया गया 2.0 का टीजर

Teaser 2.0 – सुपरस्टार रजनीकांत और खिलाड़ी कुमार ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने फैंस को बेहतरीन तोफहा दिया हैं।

बता दे की खिलाड़ी कुमार और रजनीकांत स्टारर ‘2.0’ का टीजर आज रिलीज़ कर दिया गया हैं। जिसका दर्शक बेहद लंबे समय से इंतज़ार कर रहें थे। इस फ़िल्म को शंकर ने डायरेक्ट किया हैं। ये फ़िल्म बड़े पर्दे पर नवंबर के अंत दस्तक देगी। ये फ़िल्म 29 नवंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इस बार फिल्म में अक्षय और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन भी नजर आएंगी। यह फिल्म रजनीकांत की ‘रोबोट’ का सीक्वल हैं।

माना जा रहा है यह भारत की सबसे महंगी फिल्म हैं। जिसका बजट करीब 545 करोड़ रुपये हैं। जो बाहुबली से 200 करोड़ रुपए ज्यादा हैं। इसके अलावा इस फ़िल्म को तमिल और हिंदी में फिल्माया गया हैं। जबकि इसे 13 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

2.0 Akshay Kumar

ये टीजर 3D फॉर्मेट में है । टीजर में अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना हैं। जो दर्शकों को रोमांचित कर सकता हैं। इस फ़िल्म के टीजर ने आते साथ ही धमाल मचा दिया हैं। लोग इसे काफी पसंद कर रहें हैं।

इस फिल्म की खासियत इसके वीएफएक्स हैं। बता दे की खुद अक्षय कुमार ने एक ट्वीट के जरिए बताया था कि फिल्म के लिए 3000 से ज्यादा टेक्नीशियंस ने काम किया हैं।

2.0

टीजर ही बता रहा है कि इसे हॉलीवुड स्टैंडर्ड का बनाने की कोशिश की गई हैं। इसके साथ ही अनुमान लगाया जा रहा हैं की 2.0 साल की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती हैं। कई एक्सपर्ट्स का मानना हैं, कि अगर फिल्म को बढ़िया माउथ पब्लिसिटी मिले तो ये पहले ही दिन 100 करोड़ तक कमा सकती हैं।

VIDEO CREDIT – DHARMA PRODUCTION

 

Previous articleअगर नवंबर से मार्च के बीच बना रहें हैं घूमने का प्लान, तो यहां जाए
Next articleप्रिंटिंग लैगिंग्स आपको दे सकती हैं ये बेहतरीन लुक