स्वतंत्रता दिवस-2020 मुख्यमंत्री ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस-2020 मुख्यमंत्री ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण

राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। मुख्य अतिथि श्री बघेल को विभिन्न सशस्त्र बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा सलामी दी। मुख्यमंत्री ने समारोह में खुशहाली के प्रतीक स्वरूप रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। मुख्य अतिथि श्री बघेल ने समारोह में जनता के नाम संदेश भी दिया। कोरोना संकट के मद्देनजर मुख्य समारोह संक्षिप्त और गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया।

समारोह में 12 कोरोना वारियर्स का सम्मान किया गया। गार्ड ऑफ ऑनर में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरूष), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला), छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरूष) सहित अन्य प्लाटून के जवान शामिल हुए। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री योगेश कुमार पटेल परेड कमाण्डर तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह राजपूत परेड-टू-आइसी थे।

समारोह में राज्यसभा संसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री रूचिर गर्ग एवं श्री प्रदीप शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, पूर्व लोकसभा संासद श्रीमती करूणा शुक्ला, राज्य शासन के मुख्य सचिव श्री आर.पी.मंडल, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को
Next articleस्वतंत्रता दिवस- 2020 – माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वतंत्रता दिवस संदेश- पुलिस परेड ग्राउण्ड ,रायपुर