Bollywood Actor - Rajkummar Rao
सफलता की और बढ़ रहें हैं राजकुमार राव

Rajkumar Rao – बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों काफी चर्चा में हैं।

दरअसल राजकुमार राव अपनी फ़िल्म स्त्री को लेकर काफी सुर्खिया बटोर रहें हैं। इसके साथ ही वो अपनी जगह इस इंडस्ट्री में काफी मजबूत भी कर रहें हैं। बता दे की पिछले साल ही उनकी फिल्म न्यूटन भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी गई थी। इसके अलावा साल 2018 भी उनके लिए सफल साबित हुआ हैं। हालही में उनकी रिलीज़ हुई फ़िल्म स्त्री भी काफी धमाल मचा रहीं हैं। बड़े पर्दे पर लोग राजकुमार राव की इस फ़िल्म को काफी पसंद कर रहें हैं।

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को अब स्त्री के बाद एक नया प्रोजेक्ट मिल गया हैं।

जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडेल पर एक फोटो शेयर किया। जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘मेड इन चाइना’ की एक फोटो डाली और फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बताया। इस फोटो में वो अपनी इस फ़िल्म की एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ दिख रहें हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए फिल्म में निभाए जाने वाले किरदार का नाम लिखा। राजकुमार फिल्म में रघु के किरदार में होंगे जबकी मौनी रुक्मणि के किरदार में होंगी। फिल्म में उनके अलावा बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

इस फ़िल्म का निर्माण ‘मडोक फिल्म्स’ के अंतर्गत दिनेश विजन कर रहे हैं।

जो अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्र हो जाएगी। ‘मेड इन चाइना’ 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा राजकुमार राव के हाथ में और भी कई सारी फिल्में हैं। इसमें 5 वेडिंग, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, मेंटल है क्या जैसी फिल्में शामिल हैं। फ़िलहाल उनकी फ़िल्म स्त्री लोगों के दिल में काफी अच्छी जगह बना रहीं हैं। दर्शकों से इस फ़िल्म को काफी प्यार मिल रहा हैं।

 

Previous articleमोदी सरकार राफेल सौदे को लेकर घिरी, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
Next articleआज आंध्र प्रदेश में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी