Putin - Russain President
पुतिन, कैरिन नीसल की शादी में हुए शामिल

Russain President – ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री कैरिन नीसल की शादी में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हुए।

जहां पुतिन ने जमकर डांस किया। शादी ऑस्ट्रिया के एक गांव गामिल्त्ज में हुई। इसमें करीब 100 लोगों को न्योता दिया गया था। बता दे की ये शादी 18 अगस्त को नीसल ने बिजनेसमैन वोल्फगैंग मीलिंगर से की। इस से पहले पुतिन ऑस्ट्रिया के एयरपोर्ट पर पुतिन की अगवानी ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने की। साथ ही साथ पुलिस ने भी उनकी सुरक्षा को देखते हुए अपने अफसरों को तैनात कर रखा था।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शादी में बुलाए जाने पर ऑस्ट्रिया के विपक्षी नेताओं ने कहा की रूसी राष्ट्रपति के हमारे यहां आने से देश की राजनीतिक रूप से तटस्थ रहने की छवि खराब हुई।

Putin

विपक्षी ग्रीन पार्टी ने कैरिन नीसल के इस्तीफे की मांग की है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि ऑस्ट्रिया हमेशा से रूस और यूरोप के बीच एक ईमानदार तटस्थ रहने की भूमिका में रहा है। रूस पर यूरोपीय यूनियन (ईयू) को कमजोर करने और तोड़ने के आरोप लगते रहे हैं। ये भी माना जाता है कि पुतिन का कई यूरोपीय देशों की पॉपुलिस्ट पार्टियों से संपर्क है। 2016 में दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी ने विदेश मंत्री पद के लिए कैरिन नीसल का नाम सुझाया था। इसके लिए पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी ने भी सहयोग दिया।

Putin

वहीं दूसरी तरफ पुतिन ने कहा, “मैं नए परिवार को हमेशा खुश रहने की शुभकामनाएं देता हूं। मैं दूल्हा और दुल्हन को उनकी शादी की बधाई देता हूं। रूस में तो लोग नवविवाहित जोड़े को बुद्धि देने और उनके बीच प्यार रहने की दुआ करते हैं। मैं भी आपके लिए ईश्वर से यही कामना करता हूं। आप दोनों खुश रहें और स्वस्थ रहें।”

VIDEO CREDIT – RT

 

Previous articleकुछ इस अंदाज़ में वायरल हुआ अनुष्का शर्मा की फ़िल्म “सुई धागा” का एक सीन
Next articleकप्तान कोहली का शतक, इंग्लैंड को दी 521 रनों की चुनौती