Umrah Flights Return from Saudi Arabia due to Coronavirus
Umrah Flights Return from Saudi Arabia due to Coronavirus

Umrah Flights Return from Saudi Arabia due to Corona virus – हज के अलावा सउदी अरब में साल भर उमरा होता है। इसकारण साल भर दुनियाभर के लोग सउदी अरब आते-जाते रहते हैं।

दरअसल उमरा भी मुस्लिम धर्म में एक महत्वपूर्ण धार्मिक कर्म माना जाता है। लेकिन चीन में फैले कोरोना वायरस के डर से सऊदी सरकार ने 13 मार्च तक उमरा पर रोक लगा दी है। यानी किसी भी देश के नागरिक को सऊदी जाने की इजाजत नहीं हैं। हालांकि यह प्रतिबंध नौकरी वीजा से यात्रा करने वाले यात्रियों पर लागू नहीं होगा।

बुधवार को सऊदी गवर्नमेंट ने भारत से जेद्दा और मदीना एयरपोर्ट पहुंची 1 दर्जन से ज्यादा फ्लाइटों के 3000 से ज्यादा यात्रियों को अपने देश में उतरने की इजाजत नहीं दी।

इतना ही नहीं कोलकाता से गई इतिहाद एयरलाइंस के विमान को दुबई से वापस भेज दिया। यूपी के भी तमाम जिलों से उमरे पर जाने वाले 128 यात्रियों को गुरुवार की देर शाम लखनऊ एयरपोर्ट से वापस कर दिया गया। इन यात्रियों ने एयरपोर्ट पर काफी हंगामा किया। यात्रियों की शिकायत थी कि अगर ऐसा कोई प्रतिबंध है,तब हमें पहले से क्यों नहीं बताया गया? हालांकि जब एयरलाइंस ने उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त किया कि जो यात्री एयरपोर्ट से वापस किए गए हैं, उनका वीजा बरकरार रहेगा। जिसके बाद लोग अपने घरों को वापस रवाना हो गए।


एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार ये रोक सऊदी सरकार की तरफ से जारी सर्कुलर के बाद लागू हुई है।अथॉरिटी के अनुसार एयरलाइंस से इस रोक के बारे में जानकारी मिली है, हम अग्रिम आदेश तक किसी भी यात्री को सऊदी जाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं।

Previous articleपत्नी गई मायके घर मे अकेले पति ने जहर खाकर की आत्महत्या
Next articleचेहरे के बालों से छुटकारा पाने के आसान तरीके