National News – आसमान से बरस रहें कहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा हैं। भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जन-जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया हैं।

बारिश का सबसे ज़्यदा कहर अब तक उत्तर प्रदेश में देखने को मिला हैं। पिछले 60 घंटो के भीतर यहां अब तक करीब 43 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। सबसे ज़्यादा 10 लोगों की मौत सहारनपुर में हुई है। वहीं आगरा में 6 लोगों की जान गई है। जबकि मेरठ और मैनपुरी में 4-4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। बता दे की वेस्टर्न यूपी के ज़िलों में पिछले दो दिनों में कई लोगों के मरने की खबर हैं। ज़्यादातर मौत दीवार गिरने या घर गिरने से हुई है। उधर उत्तर प्रदेश के ही गाज़ियाबाद में दो दिन की ही बारिश में एक सड़क धंस गई और दो सोसाइटियों पर खतरा मंडरा रहा है। आपको बता दे की सहारनपुर गंगोह थानाक्षेत्र के मोहल्ला सराय में बीती रात भारी बारिश के चलते एक मकान गिर गया। जिसकी चपेट में आकर 6 लोगो की मौत हो गई।

गुरुवार को ही वसुंधरा की वार्तालोक और प्रज्ञा कुंज सोसाइटियां सड़क धंसने की वजह से खतरे में आ गईं। जिस के कारण लोगो ने अपने माकन छोड़ दिए हैं।

और होटल या फिर अपने दोस्तों के घरों पर रहने पर मजबूर हो गए हैं। फिलहाल सोसाइटी से लगे कटे हुए हिस्से की भराई का काम चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ एक खतरा और बना हुआ हैं। दिल्ली में यमुना नदी ख़तरे के निशान के ऊपर बह रही है जिसको देखते हुए यमुना खादर इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं यमुना के निचले इलाक़ों में रहने वाले लोगों को वहां से हटने के निर्देश दिए गए हैं। बता दे की पिछले दो दिनों से हरियाणा के हथिनीकुंड बराज के लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिसके चलते यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। इस स्थिति को देखते हुए रेसक्यू बोट्स को भी तैयार रखा गया है।

 

Previous articleअचानक देर रात की गई हुक्का लाउंज और होटल की जांच
Next articleवाराणसी फ्लाईओवर हादसे में 8 आरोपियों की हुई गिरफ़्तारी