Vishal Bhardwaj's patakaa

फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पटाखा’

कॉमेडी से भरपूर है और अभिनय में भी इसे कम नहीं आंका जा रहा है। आपको बतला दें कि फिल्म पटाखा चरण सिंह पथिक की कहानी दो बहनें पर आधारित है। ये दोनों बहनें एक-दूसरे की जानी दुश्मन हैं। इसके बाद ऐसा कुछ होता है कि दोनों को प्यार का भी एहसास हो जाता है।

दरअसल दोनों बहनों की शादी हो जाती है, जिसके बाद उन्हें एहसास होता है कि प्यार भी तो कोई चीज होती है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म कॉमेडी से ओत-प्रोत है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान और सुनील ग्रोवर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

फिल्म में सान्या और राधिका ने बड़की और छुटकी की भूमिका अदा की है।

दोनों बहनें राजस्थान के एक छोटे से गांव में बड़ी होती हैं और दोनों में लगातार लड़ाई होती रहती है। इसके बाद दोनों की शादी हो जाती है और दोनों अलग-अलग हो जाती हैं। इसके बाद उन्हें प्यार का अहसास होता है और वो समझ पाती हैं कि वो एक दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं।

Previous articleनोकिया 7 प्लस के लिए एंड्रायड पाई 9.0 अपडेट जारी
Next articleलंदन के एक सर्वे के मुताबिक रात को सोते वक्त फोन का इस्तेमाल करना खतरनाक