कांग्रेस
कांग्रेस ने दोबारा पोल कर सुषमा स्वराज -चुनौती दी

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के काम करने के तरीके पर एक पोल की भद पिटने के बाद

कांग्रेस दोबारा एक पोल कर रही है। इसके साथ ही उसने सुषमा स्वराज को चुनौती दी है कि वो फिर रीट्वीट करें।

दरअसल पिछले पोल में लोगों ने सुषमा स्वराज की तारीफ की थी और कांग्रेस पर ही सवाल उठा दिये थे।

जिसे सुषमा स्वराज ने रीट्वीट कर दिया था। के इस पोल 76 फीसदी लोगों ने सुषमा स्वराज का समर्थन किया था।

Also Read पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन, एम्स में ली आखिरी सांस

कांग्रेस ने पूछा था कि इराक में 39 भारतीयों का मारा जाना क्या सुषमा स्वराज की नाकामी है।

जाहिर है कि ये कांग्रेस के लिये ये पोल शर्मिंदगी लेकर आया।

इस शर्मिंदगी को झेलने के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर दूसरा पोल डाला है।

कांग्रेस के नए पोल में कहा गया है कि इनमें से सुषमा स्वराज का कौन सी सबसे बड़ी असफलता है।

कांग्रेस के नए ट्विटर पोल में लोगों को दो ऑप्शन दिए हैं।

इसमें पहला इराक में मारे गए भारतीय और दूसरा डोकलाम का अनसुलझा विवाद है।

पोल पब्लिश करने के बाद एक और ट्वीट कर कांग्रेस ने कहा है कि इस पोल से बातें ज्यादा साफ होंगी।

साथ ही पार्टी ने सुषमा स्वराज को फिर रीट्वीट करने की चुनौती भी दी है।

Previous articleपहली बार नहीं फंसे हैं स्टीव स्मिथ विवादों में
Next article2 अप्रैल को भारत बंद माननीय न्यायालय की अवमानना