फातिया पढऩे को लेकर विवाद के बाद पुलिस पर किया पथराव
फातिया पढऩे को लेकर विवाद के बाद पुलिस पर किया पथराव

इंदौर – रावजी बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार को कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस के विरोध में सैकड़ों की संख्या में लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए सड़क पर उतर आए।

यही नहीं पुलिस ने लॉकडाउन (Lockdown) का उल्लघंन करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया तो उसे छुड़वाने के लिए महिलाएं, बच्चे व युवा एकजुट होकर सड़कों पर प्रदर्शन करने लगे। अधिकारियों ने कई बार समझाकर घरों में रहने को कहा तो उत्पाती युवकों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए उन पर पथराव कर दिया। जवानों ने बचाव में पिस्टल निकाली तो पथराव करने वाले युवक और महिलाएं गलियों में दुबक गईं। घटना के बाद मौके पर पहुंची फोर्स मामले को शांत करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

सीएसपी जूनी इंदौर दिशेष अग्रवाल ने बताया कि घटना प्रकाश का बगीचा इलाके की है।

15 मई को इस क्षेत्र में रहने वाला मोहम्मद यूनुस उर्फ यूनुस कबाड़ी लॉकडाउन तोड़कर कब्रिस्तान में फातिया पढऩे चला गया था। पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने सूचना मिलने के बाद युनूस की जानकारी लेकर उसके खिलाफ लॉकडाउन उल्लघंन करने का केस दर्ज किया था।

केस दर्ज होने के बाद से ही वह गायब हो गया था। मंगलवार को युनूस के इलाके में होने की सूचना पर थाने के कुछ जवान उसे गिरफ्तार करने पहुंचे तो उसके पक्ष के लोग उसकी गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आए।

पुलिस-प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाए

पुलिस ने सभी को लॉकडाउन का हवाला देकर घरों में रहने की अपील की तो वे आक्रोशित हो गए। पुलिस पर ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए वे पुलिस-प्रशासन हाय हाय के नारे लगा कर हंगामा करने लगे। पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए सैंकडो़ं की तादात में ये लोग एकजुट होकर महिला व बच्चों सहित नए ब्रिज तक आ गए।

भारी भीड़ देख सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने तत्काल फोर्स को बुलाया तो उत्तेजित होकर इसी भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने पुलिस जवानों को देखते ही पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। बचाव में पुलिस जवानों ने भीड़ को खदेडऩे के लिए पिस्टल निकाली और लाठियां भांजकर सभी को वहां से भगाया।

पुलिस जवानों को आता देख सभी समूह में जुटे लोग इलाके की गलियों में इधर-उधर जा घुसे। बाद में पुलिस टीम ने सर्चिंग कर इलाके से पथराव करने वाले 6 लोगों को पकड़ा। शेष लोगों की सीसीटीवी फुटेज और लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर तलाश की जा रही है।

Previous articleNaked bath in video conference Brazilian president faced a strange situation
Next articleHow many people are allowed to go in best price?