विश्व के सात अजूबों में से एक ताजमहल को देखने आए दो फ्रांसीसी पर्यटकों पर मंगलवार को बंदरों ने हमला कर दिया।

इस हमले से दोनों सैलानी जख्मी हो गए और बुरी तरह समह गए। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बंदरों को भगाया और दोनों पर्यटकों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

मंगलवार को ताजमहल देखने के लिए विदेशी पर्यटकों का दल पहुंचा। दल ताज महल परिसर में सेंट्रल टैंक के पास से गुजर रहा था तभी बंदरों के झुंड ने दल पर हमलाकर दिया, जिससे बचने के लिए पयर्टक भागे। इस बीच बंदरो ने दो फ्रांसीसी पयटकों 38 वर्षीय टीकू और 32 वर्षीय फॉससर्ड पर हमला कर दिया। बंदरों ने इनमें से एक महिला पर्यटक के पैर में काट लिया, वहीं दूसरे को पंचा मारा।

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पहले तो बंदरों को भगाया इसके बाद दोनों महिला पर्यटकों को प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों महिलाओं को व्हील चेयर पर बैठाकर परिसर से बाहर लाया गया। दोनों पर्यटकों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। बंदरों के इस हमले से पर्यटक भयभीत हो गए। इलाज के बाद दोनों अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

ताजमहल प्रभारी अंकित नामदेव ने बताया कि ताजमहल में आज बंदरों के झुंड ने हमला किया और फ्रांस के दो पर्यटकों को पैर में काट लिया। उन्होंने बताया कि ये दोनों ही पर्यटक फ्रांस के हैं। इन्हें तत्काल व्हील चेयर की मदद से एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

आईएएनएस

Previous articleगर्मी का कहर जारी, कई शहरों में 45 के पार पंहुचा पारा
Next articleभारत ने हमारी आर्थिक योजना उधार ली : पाकिस्तानी मंत्री