Bhopal Samachaar- मध्यप्रदेश को छोड़कर तक़रीबन सभी जगह मानसून दस्तक दे चूका हैं।

मध्यप्रदेश में अब तक मानसून की लहर नहीं दौड़ी हैं। लेकिन आज मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजधानी में मानसून की पहली जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना हैं है की आज गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।

हालांकि मध्यप्रदेश में भी मानसून रविवार को ही दस्तक दे चूका हैं। सोमवार को भी पुराने शहर में कई जगह फुहारें पड़ीं तो नए भोपाल के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हुई। वहीं भेल इलाके में करीब 15 मिनट तेज बारिश हुई। बारिश होने के कारण भोपालवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हैं। मौसम विभाग के अनुसार कल दिन का तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा।

Previous articleसमय पर नहीं आया मानसून तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें
Next articleदबंग खान को लगे एक साथ दो बड़े झटके