2 kg of gold
2 kg of gold

जबलपुर मुंबई के एक व्यापारी से लूटा गया 2 किलो सोना जबलपुर स्टेशन पर, आरपीएफ पुलिस ने दो युवकों से बरामद किया है। यह आरोपी मुंबई से सोना लूटकर ट्रेन से इटारसी पहुंचे थे। इटारसी से इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होकर यह जबलपुर पहुंचे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रेनों में सर्च शुरू करने और लुटेरों का हुलिया आरपीएफ को भेजा था। उसके बाद जगह-जगह तलाशी के दौरान यह आरोपी जबलपुर में पकड़े गए।

पकड़े गए दोनों युवक रीवा जा रहे थे। दोनों युवक रीवा के रहने वाले थे। उन्होंने मुंबई से 2 किलो से सोने की चेनो की लूट की थी। इसकी अनुमानित लागत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है। जबलपुर आरपीएफ के इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह के अनुसार साइबर सेल की मदद से वारदात करने वाले एक आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई थी। जिसके कारण इनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।

Previous articleनोटबंदी को कांग्रेस ने बताया, आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला
Next articleकांग्रेस के लिए ‘अच्छे दिन’ का संकेत है कर्नाटक उप-चुनाव में भाजपा की पराजय