Athiya Shetty
Athiya Shetty

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की अभिनेत्री बेटी आथिया शेट्टी ने अंतत- क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपने रिश्तों को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।

आथिया ने केएल की एक फोटो पर ऐसा कमेंट दिया है जिसने इन दोनों के बीच अच्छे संबंधों पर मुहर लगा दी है। दरअसल केएल राहुल ने बीते दिनों विदेश में अपने साथियों संग वीकेशन मनाया था। इस टोली में आथिया शेट्टी के अलावा निधि अग्रवाल भी थी। इसी दौरान केएल राहुल ने आथिया के साथ टेलीफोन बूथ में मस्ती करते की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। केएल राहुल ने इस फोटो के साथ जो कैप्शन दिया था उसको लेकर सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हुई।

राहुल ने कैप्शन दिया था- हैलो देवी प्रसाद।

इसके बाद क्रिकेटरों समेत तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटिज ने भी इस पर कमेंट किए थे। इसी दौरान सोशल मीडिया के एक कोने में आथिया और केएल राहुल के बीच प्यार की खिचड़ी पकने की भी खबरें सामने आई थी। अब इसी क्रम में आथिया ने उक्त तस्वीर पर कमेंट कर काफी स्थिति स्पष्ट कर दी है।


आथिया के इस कमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस बात की हामी भर रहा है कि आथिया ने केएल राहुल के साथ अपनी यारी कबूल कर ली है। हालांकि उनका यह रिश्ता कैसे बढ़ेगा उसको लेकर अलग-अलग कयास हैं। दोनों का रिलेशनशिप में आना इसलिए भी भरोसे योग्य है क्योंकि केएल राहुल की इसी फोटो पर आथिया के पिता सुनील शेट्टी ने पॉजीटिव कमेंट दिया था। सुनील ने इसके बाद एक इंटरव्यू में माना था कि उन्हें बेटी आथिया की खुशी देखकर अच्छा लगता है।

बहरहाल भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल इस समय छाए हुए हैं।

बांगलादेश के बीच श्रीलंका और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राहुल लगातार रन बना रहे हैं। बीते दिनों राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए 52 गेंदों पर 80 रन बनाए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ बटोरी थी।

Previous articleसंशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाल रहे भाजपा नेता को कलेक्टर ने थप्पड़ मारा
Next articleटेनिस खिलाड़ी Caroline Wozniacki संन्यास पर बोली