Deepika and Alia


मुंबई – बालीवुड अदाकारा आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘गली बॉय‘ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया के अपोजिट रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया ने दीपिका पादुकोण को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि दीपिका उनकी क्या लगती है।

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी तेजी वायरल हो रहा है।

जब रेडियो शो के होस्ट दीपिका को भाभी कहकर बुलाते हैं, तो आलिया कहती हैं, ‘आपकी भाभी, इनकी यानी रणवीर सिंह की बेबी और मेरी दीदी। अभिनेत्री ने दीपिका को ‘दीदी’ कहकर बुलाया। आगे आलिया ने कहा दीपिका के बारे में मैं क्या बोलूं। मुझे लगता है कि उन्हें भगवान ने बहुत प्यार से समय देकर बनाया है।


न केवल उनका लुक बल्कि उनकी आत्मा और पर्सनालिटी बहुत खूबसूरत है।

मुझे उनके साथ कुछ समय बिताने का सौभाग्य मिला है। वह मेरी फेवरेट हैं। आलिया और दीपिका करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में एक नजर आई थीं। यहां उन्होंने अपने बीच की असहजता के बारे में भी बात की थी। इन दिनों आलिया भट्ट के दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से रिलेशनशिप में हैं। जबकि, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।

Previous articleदादा बने बोमन ईरानी, घर आई नन्ही परी
Next articleएसबीआई ने 30 लाख तक के होम लोन किए सस्ते