Rahul Gandhi -Berlin Speech
लगातार विदेश से पीएम पर वार कर रहें हैं राहुल

Berlin Speech – कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जर्मनी और ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।

जहां राहुल गुुुरुवार रात बर्लिन पहुंचे। बर्लिन में राहुल गांधी का एक संबोधन था। जहां राहुल को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था। लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों के कारण राहुल का ये संबोधन प्रसारित नहीं हो पाया था। जिसके बाद अब राहुल गांधी का ये संबोधन अब जारी किया गया हैं।

राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होने कहां की आज देश में नौकरी ही नहीं है, किसान सुसाइड कर रहे हैं

हम चाहते हैं कि हर किसी का विकास हो। उन्होंने कहा कि आपने कभी नहीं सुना होगा कि भारतीय हिंसा की बात करते हैं। आज पंजाब में कांग्रेस की सरकार हैं। ये सरकार आपकी ही हैं।

इसके बाद राहुल ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस में विचारधारा का अंतर हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। वे लोग नफरत फैला रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहां की आरएसएस में कभी आपको कोई महिला नहीं दिखेगी। वे लोग महिलाओं के साथ भेदभाव करते हैं। लेकिन कांग्रेस में ये आपको नहीं दिखेगा।

बताते चले की राहुल गांधी आज देर शाम लंदन में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राहुल यहां लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स में छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। भारतीय समयानुसार, ये संवाद देर रात दस बजे होगा। इसके अलावा भी राहुल के शुक्रवार शाम को कई अन्य कार्यक्रम हैं। जिनमें वह भारतीय समुदाय, ओवरसीज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

 

Previous articleपृथ्वी शॉ को खुद नहीं हुआ यकीन, बोले इतना जल्दी टीम में आने की उम्मीद नहीं थी
Next articleरणनीति बनाने मध्यप्रदेश दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह