Rahul Gandhi - Bharat Band
कांग्रेस के मोर्चे में शामिल हुए राहुल गांधी

Bharat Band – कांग्रेस की और से आज बुलाए गए भारत बंद को लेकर जगह जगह पर इसका असर दिखाई दे रहा हैं।

बढ़ती महंगाई को लेकर किये जा रहें इस आंदोलन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शमिल हुए हैं। बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी मानसरोवर की यात्रा पर गए हुए थे। वहां से लौटते ही राहुल इस आंदोलन में शामिल हो चुके हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और उन्होंने कैलाश झील से लाए गए जल को बापू की समाधि पर चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने इस आंदोलन की अगुवाई की। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत विपक्ष के के कई नेता भी राजघाट से महंगाई के खिलाफ मार्च पर निकल चुके हैं। बता दे की यह मार्च अपने अंतिम पड़ाव रामलीला मैदान पहुंच गया हैं।

रामलीला मैदान पर विपक्ष के धरने में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पहुंचे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि सभी विपक्षी दलों को एक होना होगा, छोटे मुद्दों को भूल लोगों की आवाज़ को उठाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने का वक्त आने वाला हैं।

कहां क्या हाल

दक्षिण राज्य केरल में भी विपक्ष के भारत बंद का असर देखने को मिल रहा हैं। राज्य की बस सर्विस भी पूरी तरह से ठप हैं। भारत बंद के कारण लोगों को कई तरह की परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा हैं।

उधर, कर्नाटक के मेंगलुरु में कुछ उपद्रवियों ने एक प्राइवेट बस पर पत्थर फेंके हैं। हालांकि इस पत्थर बाज़ी में किसी को चोट नहीं आई हैं। वहीं, महाराष्ट्र में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने भी पुणे में कई बसों में पत्थरबाजी की।

इसके अलावा गुजरात के भरूच में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायरों को आग लगाकर बसों को रोक दिया। इससे आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

बता दे की पश्चिम बंगाल में 20 लेफ्ट कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया हैं। ये सभी कार्यकर्ता दुर्गापुर रेलवे स्टेशन में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरन दुकानें बंद करवाईं गई। जबकि बिहार की राजधानी पटना में हाईकोर्ट के सामने तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाईकोर्ट के जज को अंदर जाने से रोका गया। इतना ही नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जज की गाड़ी के सामने हंगामा किया।

 

Previous articleआखिरी टेस्ट में बोले इंग्लैंड के कोच फार्ब्रेस, रविन्द्र जडेजा हैं खतरनाक क्रिकेटर
Next articleएक नहीं बल्कि दो बड़ी चुनौतियां हैं ऑस्ट्रेलिया के सामने