Bhopal Samachar – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव दो दिवसीय भोपाल दौर पर हैं। जहां शुक्रवार को उन्होंने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

इस मुलाकात में उन्होंने गठबंधन और पार्टी को लेकर चर्चा की। अरुण यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा की। और कहां की कि मेरे पिताजी और अरुण यादव जी के पिता के संबंध बहुत पुराने हैं। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं। पिता जी के संबंध आज भी कायम हैं। अरुण यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस से भी मेरे अच्छे संबंध हैं। मैं अरुण यादव को सपा में आने का भी ऑफर दे चुका हूं।

मीडिया द्वारा गठबंधन के सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहां की ये परिवारिक संबंध हैं। जबकि दलों के संबंध अलग हैं। दलों के भी संबंध अच्छे हैं। अगर दो दलों के संबंध से जनता को फायदा हो, उनका विकास हो सके तो हम इस पर जरूर विचार करेंगे। हम उसे आगे बढ़ा रहें हैं जिसकी शुरूआत हमारे बुज़ुर्गो ने की थी। अगर मध्य प्रदेश जीतना है तो समाजवादियों को साथ रखना होगा।

शिवराज सरकार पर बोला हमला

सभी राजनीतिक दलों का प्यार मध्यप्रदेश से बढ़ेगा। क्योंकि चुनाव मध्य प्रदेश में हैं। इसलिए अब सरकार हमसे ज्यादा बोलेगी। न जाने शिवराज सरकार अब कौन सी खीर खिलाएगी। फिर से सरकार में आने की कोशिश करेगी। मैच जीतना है तो फ्रांस से सीखो। कम गेंद रखने के बाद भी उन्होंने फुटबाल वर्ल्ड कप जीत लिया।

कमलनाथ से नहीं हुई मुलाकात

बताते चले की अभी तक समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुलाकात कमलनाथ से नहीं हो सकी हैं। कल से लेकर आज तक सिर्फ फोन पर दोनों नेताओं के बीच 3 बार बात हो चुकी है। दोनों नेताओं ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा और अगले साल होने वाले आम चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। दोनों के बीच गठबंधन की रूपरेखा पर बात हुई। अखिलेश यादव भोपाल मुख्य तौर पर गठबंधन को लेकर चर्चा करने आए थे।

 

Previous articleकमलनाथ का बयान – बोले मेरे लिए मध्यप्रदेश हैं महत्वपूर्ण, न की अविश्वास प्रस्ताव
Next articleअफ्रीकी देशों के दौरे पर सोमवार को निकलेंगे पीएम मोदी