https://www.khaberaajki.com/bobby-deol-shared-the-picture-wrote-mamu-i-love-you/
Bobby Deol shared the picture, wrote Mamu I love you….!

एनीमल स्टार बाॅबी देयोल ने सोशल मीडिया पर बाॅलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ तस्वीर शेयर की है। जिसमें वे सलमान के गाल को किस करते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, मामू आईलव यू….! दरअसल यह तस्वीर (Salman Khan’s Birthday party,) सलमान खान की बर्थडे पार्टी की है, जो तेजी से सोशल साइटस पर वायरल हो रही है। सलमान खान बुधवार को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिसे लेकर देशभर में उनके फैंस उत्साह से भरे हुए हैं। जगह-जगह केक काटने के साथ लोगों को मिठाईयां बांटते हुए उनके फैंस अपने चहेते स्टार का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

यह भी रोचक है कि सलमान खान के जन्मदिन वाली तारीख पर ही उनकी भांजी आयत का भी जन्मदिन है। आयत उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की बेटी हैं। मंगलवार की देर रात सलमान खान ने अपने परिवार और इंडस्ट्री के कई सितारों की मौजदूगी में अपना जन्मदिन मनाया। पार्टी में सितारों के साथ सलमान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस दौरान पार्टी में भांजी आयत के साथ केक कटिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अरबाज खान, अरहान खान, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा, लूलिया वंतूर के अलावा पार्टी बॉबी देओल समेत कई अन्य करीब लोग मौजूद थे।

गौरतलब है कि अपने चहेते सुपरस्टार सलमान खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। सोशल मीडिया पर सलमान के फैंस द्वारा उन्हें जन्मदिन की खूब बधाइयां मिल रही हैं, जिसमें इंडस्ट्री के दिग्गजों से लेकर यंग स्टार्स का नाम भी शामिल हैं। इंडस्ट्री में लगातार तीन दशक से सक्रिय सलमान खान ने अपने करियर में कई ब्लॉक बस्टर फिल्में दी हैं।अपनी जबरदस्त फिल्मों से सलमान ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़े। इन फिल्मों को न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि समीक्षकों ने भी खूब सराहा। दिवाली के मौके पर इस साल रिलीज सलमान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 भी ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।

Previous articleछूटीं शिव की गलियां, अब यहां बसाएंगे नया आशियाना…
Next articleशिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर निशाना साधा, कांग्रेस ने पलटवार किया