varun-natasha
नताशा दलाल के साथ शादी में बांध सकते हैं वरुण धवन

Varun Dhavan – Natasha Dalal – बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता वरुण धवन अपनी अपकमिंग फ़िल्म कलंक की तैयारी में जुटे हुए हैं।

फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया हैं। तकरीबन 80 करोड़ रुपये के बजट से बन रही यह फिल्म करण जौहर और साजिद नाडियावाला मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी जैसे दिग्गज अभिनेता काम करते नजर आएंगे। फिलहाल इसकी मार्केटिंग और प्रमोशन का काम जोरो शोरो से चल रहा हैं। फिल्म के कुछ पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। इन पोस्टर्स में फिल्म के सभी स्टार्स का लुक रिवील किया गया हैं।

बताते चले की इसी बीच खबर हैं की बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा दलाल के साथ रिलेशनशिप की।

खबरों की मानें इसी साल दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो वरुण-नताशा इसी साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। लेकिन इस बारे में दोनों की ही तरफ से किसी तरह की जानकारी सीधे तौर पर नहीं दी गई हैं।

हालांकि वरुण ने एक शो के दौरान कहा था कि वह नताशा संग शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।

बता दे की शुरू में वरुण और नताशा साथ में कम ही नजर आया करते थे, लेकिन वक्त गुजरने के साथ दोनों ने न सिर्फ साथ में पब्लिक अपीयरेंस देना शुरू कर दिया। यहां तक की सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें खूब शेयर की जाने लगीं हैं।

Previous articleपंजाब नेशनल बैंक को चुना लगा, लंदन की सड़कों पर सरेआम घूम रहा हैं नीरव मोदी
Next articleएबीपी न्यूज़- सी वोटर के सर्वे में एनडीए जीत के करीब