Celebrity – बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ महीनों से काफी सुर्खियों में हैं।

इसकी वजह तो आप सब जानते ही हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने 11 साल छोटे बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ काफी सुर्खिया बटोर रहीं थी। हालही में खबर हैं की प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई कर ली हैं।

खबर हैं की प्रियंका ने 18 जुलाई को अपने 36वें जन्मदिन पर लंदन में इसकी सेरेमनी की थी। लेकिन इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के परिजनों ने बताया की ये बात सही हैं। प्रियंका के परिजनों का कहना हैं की ‘हम सब दोनों के फैसले से काफी खुश हैं। जल्द ही दोनों की शादी की तारीख भी तय हो जाएगी। उन्होने बताया की 18 जुलाई को सभी लोग प्रियंका के घर पर ही मौजूद थे। और हम सभी लोग निक के घर अमेरिका गए थे।

बताते चले की प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे की तस्वीरें पोस्ट करते आए हैं। निक जोनास पिछले महीने प्रियंका चोपड़ा के साथ मुंबई विजिट पर थे। जहां उन्होंने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से एक होटल में मुलाकात की। इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा मुंबई में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई में भी निक जोनास के साथ पहुंची थीं।

फिल्म भारत में नहीं करेंगी काम

अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बन रहीं फिल्म भारत में प्रियंका ने काम न करने का फैसला किया है। उन्होंने निजी कारणों के चलते ये फैसला लिया है। इसकी पुष्टि डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने शुक्रवार को ट्वीट कर दी।

Previous articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में 3,800 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण
Next articleअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीछे हटने के दिए संकेत