P.Chidambaram - Congress Leader
राफेल सौदे की हो जांच, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम

Congress Leader – कांग्रेस पिछले काफी समय से राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते आई हैं।

हालही में अब राहुल गांधी को इस पर एक साथ और मिल गया हैं। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी अब इस डील पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चिदंबरम ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राफेल डील की जांच की मांग की हैं। उन्होंने कोलकाता में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा की इस पर बड़े पैमाने पर बहस की जरूरत हैं। इस गंभीर मुद्दे पर पब्लिक डिबेट की जरूरत हैं। और इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहां की सरकार को इसका जवाब देना चाहिए कि राफेल सौदे में रक्षा खरीद प्रक्रिया को क्यों नजरअंदाज किया गया।

कांग्रेस ने अपने सभी नेताओं से कहा है कि वे मोदी सरकार में हुए ‘राफेल डील घोटाले’ के बारे में लोगों को बताएं। पार्टी ने इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी आन्दोलन शुरू करने का भी फैसला किया हैं।

उधर, लंदन दौरे पर राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर राफेल सौदे को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था की भारत में मीडिया इस मुद्दे को नहीं उठा रहा। उन्होंने कहां की राफेल डील में रक्षा क्षेत्र का देश का सबसे बड़ा ठेका अनिल अंबानी को दे दिया गया, जिन पर 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था और जिन्होंने कभी कोई विमान नहीं बनाया।

गौरतलब हैं की पिछले दिनों अनिल अंबानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर राफेल सौदे पर लगे आरोपों के जवाब दिए थे। अनिल अंबानी ने पत्र में लिखा था की राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कुछ गलत नहीं हुआ था। लोगों को गुमराह किया जा रहा हैं।

 

Previous articleअगर बैल हुई कैंसिल, तो जेल में भी रहेंगी भूख हड़ताल जारी – हार्दिक पटेल
Next articleप्रेग्नेंसी की खबर के बाद अब एयरपोर्ट पर देखा गया ये जोड़ा