ms-dhoni - Cricket News
धोनी के प्रोफाइल पेज से हटाया गया शब्द कप्तान

Cricket News – बीसीसीआई की वेबसाइट में कल तक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम का कप्तान बताया जा रहा था। जिस पर कई विवादों के बाद बीसीसीआई ने अपनी गलती सुधार ली हैं।

और महेंद्र सिंह धोनी के प्रोफाइल पेज पर से कप्तान शब्द हटा दिया गया हैं। हालांकि, वर्तमान कप्तान विराट कोहली के प्रोफाइल पेज पर उनके रोल के आगे बैट्समैन और कप्तान लिखा हुआ है।

बता दे की धोनी ने अब तक 90 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 4876 रन बनाए हैं। वहीं 321 वन डे खेले हैं जिसमें उन्होंने 10 शतक और 67 अर्द्धशतक लगाते हुए 10,046 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 407 खिलाड़ियों को विकेट के पीछे अपना शिकार बनाया हैं। उनके खाते में 300 कैच और 107 स्टम्पिंग हैं।बताते चले की वो 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय और दुनिया में 12वें खिलाड़ी हैं।

 

Previous articleआंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी पर लगया आरोप
Next articleकमलनाथ का बयान – बोले मेरे लिए मध्यप्रदेश हैं महत्वपूर्ण, न की अविश्वास प्रस्ताव