Mahendra Singh Dhoni

Cricket News – भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी हैं। ऐसा कब हुआ ये सोच कर आप सब हैरान हो गए होंगे। लेकिन ये बात हम नहीं कह रहें बल्कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कह रहीं हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आज भी धोनी को ही अपना कप्तान मानती है। गौरतलब है कि यह जगजाहिर है कि टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेंट के कप्तान विराट कोहली हैं, लेकिन www.bcci.tv पर धोनी को अब भी टीम इंडिया का कप्तान बताया गया है। बताते चले की धोनी ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज़ के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।

धोनी अब भारतीय टीम की तरफ से अब केवल वन-डे और टी-20 क्रिकेट खेलते हैं। टेस्ट से वह पहले ही संन्यास ले चुके हैं।

जबकि जनवरी 2017 में वन-डे और टी-20 क्रिकेट की कप्तानी भी उन्होंने छोड़ दी थी। धोनी आज भले ही टीम के कप्तान न हो लेकिन विराट कोहली का साथ देने में वो कभी पीछे नहीं हटते। कई बार वो खुद निर्णय लेते हुए दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कभी-कभी तो वह गैर आधिकारिक रूप से वन-डे और टी-20 में टीम की कमान संभालते भी नजर आते हैं।

 

Previous articleलाल परेड ग्राउंड के आसपास सभी वाहन पूरी तरह रहेंगे प्रतिबंधित
Next articleलोकतंत्र के लिए आज का दिन अहम – पीएम मोदी