Football News – रविवार को मॉस्को में खेले गए फीफा विश्वकप फाइनल के रोमांचक मुकाबले में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हरा दिया। इस मैच क देखने और अपनी टीमों के हौसले को बढ़ाने के लिए वहा दोनों देशों के राष्ट्रपति भी मौजूद थे।

जहां एक तरफ जीत के बाद जश्न का दौर शुरू हुआ वहीं दूसरी तरफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के चर्चे होने लगे। दरअसल, पुरस्कार बांटने के दौरान जोरदार बारिश होने लगी। इस बारिश में सभी लोग भीग रहें थे। क्रोएशिया और फ्रांस के राष्ट्रपति भी इस बारिश का आनंद ले रहे थे। लेकिन दूसरी तरफ रूसी के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी अफसर ने एक बड़ा सा लगा दिया ताकि वो बारिश से बच सके। पुतिन के इस छाता लगाने पर वो काफी ट्रोल हो रहें हैं।

सोशल मीडिया पर पुतिन के छाते को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रहीं हैं। कुछ लोगों ने कहा कि क्रोएशिया की राष्ट्रपति कोलिंडा ग्रैबर कितरोविच को महिला होने के बावजूद तरजीह नहीं दी गई।

वे भीगती रहीं। पुतिन को अपना छाता उन्हें दे देना चाहिए था। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बाद में कुछ और छाते आए, लेकिन वह पुतिन के छाते से छोटे थे। इस तरह के कमैंट्स सोशल मीडिया पर पुतिन के लिए काफी आ रहें हैं।

 

Previous articleमासूम के साथ हैवानियत, अप्राकृतिक यौनाचार में दोषी को उम्रकैद
Next articleअगर राजधानी भोपाल में हुई सामान्य से ज़्यदा झमाझम, तो बिगड़ सकते हैं हालात