Mahendra Singh Dhoni made another record

मेलबर्न – टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में एक अहम रिकॉर्ड अपने नाम किया है। धोनी 34 वां रन बनाते ही ऑस्ट्रेलिया में 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज़ बन गये।

अब तक यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा को ही मिली है।

विदेशी मैदानों में ऑस्ट्रेलिया के अलावा धोनी ने सिर्फ श्रीलंका में 1000 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में खेली कुल 30 पारियों में 43.90 के औसत से 966 रन बनाए थे। धोनी ने इस बार भी सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया है।

Previous articleCancer से लडऩे में कारगर साबित हो सकती है New stem cell technology
Next articleBharat Teaser गणतंत्र दिवस पर