GQ Style Awards 2019

मुंबई में पिछली रात GQ Style Awards 2019 का आयोजन किया गया।

इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के अनेक कलाकार अपने खास अंदाज में शामिल हुए। ऐसे में लोगों की नजरें सबसे स्टाइल‍िश लुक में आईं अनुष्का शर्मा और रणवीर स‍िंह पर टिक गईं।

यहां आपको बतला दें कि शो के लिए गाउन की बजाय अनुष्का ने ब्लैक और गोल्डन कलर का पैंटसूट पहन रखा था। इस तरह से अनुष्का ने अपने इस स्टाइल‍िश लुक से जहां अपने आपको फिट दिखाया वहीं वो बेहद खूबसूरत भी लगीं।

वहीं दूसरी तरफ रणवीर ब्लैक सूट में नजर आए।

ब्लैक कलर के इस सूट में खास ड‍िजाइनिंग की गई थी, जो आकर्षक थी। जहां तक रणवीर स‍िंह की व्यस्तता का सवाल है तो वो इन द‍िनों फिल्म 83 की शूट‍िंग में व्यस्त चल रहे हैं। उनका खास लुक उनकी बड़ी-बड़ी मूछों से और खास हो जाता है, जो कि उन्होंने फिल्म के किरदार के लिहाज से रखी हुई हैं। इस पार्टी में द‍िलबर गर्ल नोरा फतेही भी ब्लैक ड्रेस में नजर आईं थीं, जबकि तापसी पन्नू रेड लुक में सभी को लुभा रहीं थीं। तापसी का भी बोल्ड और ब्यूटीफुल अंदाज सभी को भा रहा था। बहरहाल अनुष्का और रणवीर पूरे शो में छाए रहे।

Previous articleनीतीश आज से बिहार में फूकेंगे चुनाव प्रचार का बिगुल, गया में पीएम के साथ साझा करेंगे मंच
Next articleमनमोहन शाह बट्टी को लेकर भाजपा बुरी तरह फंसी -अब आदिवासी प्रत्याशी की तलाश