Delhi - Heavy Rainfall
मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत

Heavy Rainfall – दिल्ली-एनसीआर में देर रात हुई बारिश ने लोगों की दिक्कते बड़ा दी।

दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश से कई जगहों पर पानी भर गया। जिसके बाद कई इलाकों में लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा हैं। यहां तक की सुबह स्कूल और दफ्तरों के लिए निकले लोगों को भारी बारिश के कारण घुटनो तक पानी में निकलना पड़ा। सड़कों पर जलभराव के कारण जहां-तहां गाड़ियां जाम में फंसीं नजर आईं। कई स्कूलों ने भारी बारिश के मद्देनजर स्कूल बंद कर दिए हैं। बता दे की सब से बुरा हाल गुरुग्राम का रहा, जहां सड़कों पर एक से डेढ़ फुट तक पानी भरा नजर आया।

Heavy Rainfall

इसके अलावा दिल्ली के उत्तम नगर में तो काफी बुरा हाल रहा, हल्की से बारिश में ही सड़कों पर झील सा नज़ारा बन गया हैं। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में दिल्ली का पालम एयरपोर्ट भी रहा। जहां झमाझम बारिश के बाद सड़क मानो झील में तब्दील नजर आई।

Heavy Rainfall

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के साथ गुरुग्राम, मानेसर, भिवानी, झज्जर, रेवाड़ी, मेरठ, बरौट, बागपत, सोनीपत में अगले कुछ घंटों में आंधी-तूफ़ान के अलावा मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

Heavy Rainfall

वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार बारिश से जन-जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया हैं। सड़कों पर जलभरव की स्थिति बनी हुई हैं। जिसके कारण कई इलाकों में जाम के हालात बने हुए हैं।

Heavy Rainfall

बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर ज़िलों में 24 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया हैं। रायपुर और धमतरी के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई हैं।

Heavy Rainfall

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई हैं। उधर उत्तराखंड समेत देश के कई और राज्यों में भी लगातार बारिश से स्थिति चिंताजनक बनी हुई हैं। उत्तराखंड में जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन से घटनाएं हुई हैं।

 

Previous articleभारतीय पूर्व कप्तान धोनी पर बनी विवाद की स्थिति
Next articleकेरल पहुंचे राहुल, जाना लोगों का दर्द