rahul-gandhi - Keral Tour
दो दिनों के दौरे पर आज केरल पहुंचे राहुल

Keral Tour – मंगलवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित केरल के दो दिनों के दौरे पर एर्नाकुलम पहुंचे।

जहां उनका कांग्रेस सांसद शशि थरूर समेत कई अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी दो दिनों के दौरे पर केरल आए हुए हैं। जहां वो बाढ़ पीड़ित लोगों के हाल चाल जानेंगे। राहुल आज चेंगन्नूर, एलेप्पी और अंगमालि भी जाएंगे। बुधवार को राहुल वायनाड जाकर बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे। बता दे की केरल में विनाशकारी बाढ़ के 15 दिन बाद भी 3.42 लाख से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। इस बाढ़ ने दक्षिण राज्य में तबाही मचाई है और 322 लोगों की जान ले ली हैं। जबकि हजारों को बेघर कर दिया हैं।आपको बता दें कि केरल इन दिनों सदी की सबसे बड़ी तबाही से जूझ रहा हैं। केरल में बाढ़ के कारण हजारों एकड़ कृषि भूमि तबाह हो गई हैं।

इस से पहले खुद राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था की मैं मंगलवार और बुधवार को केरल में रहूंगा।

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करूंगा, राहत शिविरों में जाऊंगा और मछुआरों, जरूरतमंदों की नि:स्वार्थ भाव से मदद कर रहे स्वयंसेवियों एवं अन्य लोगों से मुलाकात करूंगा। इतना ही नहीं इस गंभीर हालात को देखते हुए राहुल गांधी ने पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को निर्देश दिया था कि अपना एक महीने का वेतन लोगों की मदद के लिए दें।

साथ ही बताते चले की राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था।

दरअसल राहुल चाहते थे की पीएम मोदी इसे जल्द से जल्द राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहां था की केरल के साथ प्रधानमंत्री भेदभाव कर रहे हैं।

 

Previous articleराजधानी दिल्ली बारिश से हुई बेहाल, सड़को पर जलभराव की स्तिथि
Next article15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज भाजपा की अहम बैठक