इन घरलू नुस्खों की मदद से आप दूर कर सकते हैं दांतो का दर्द

Home Remedies – दांतो का दर्द बहुत खतरनाक होता हैं। बड़े से बड़े इंसान भी इस दर्द को नहीं झेल सकता।

शरीर के किसी भी अंग के दर्द को आप एंटीसेप्टिक क्रीम, दवाइयों या फिर स्प्रे आदि से ठीक कर सकते हैं। मगर दांतों के दर्द इन सब चीज़ों से ठीक करना थोड़ा मुश्किल हो जाता हैं। दांतों का दर्द इंसान को बहुत परेशान करता हैं।

दरअसल इस दर्द में इंसान इसलिए ज़्यदा परेशान होता हैं। चुकी इस दर्द में आप कुछ खा नहीं सकते साथ ही इस दर्द में आपके चेहरे पर सूजन भी आ जाती हैं।

एक दांत का दर्द भी काफी परेशानी बड़ा देता हैं। साथ ही एक दांत का दर्द भी आपको लंबे समय तक परेशान कर सकता हैं। अक्सर लोग जब ये समास्या किसी को बताते हैं तो वो नमक के पानी के गरारे और लौंग की सलाह देते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहें हैं। जिसके चलते आप अपने इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

ये हैं कुछ आसान और घरलू तरीके

अमरूद के पत्ते

अमरूद के पत्ते

अमरूद के पत्ते दांतो के दर्द में काफी अहम किरदार निभाते हैं। अमरूद के पत्ते की मदद से आप इस दर्द से निजात पा सकते हैं। आपको इस दर्द से निजात पाने के लिए अमरूद के कुछ फ्रेश पत्ते चाहिए होंगे। फ्रेश पत्ते यानी हल्के हरे रंग के छोटे पत्ते चाहिए होंगे। इन फ्रेश पत्तों को धोकर आप दर्द वाले दांत के पास चबा सकते हैं या फिर इन्हें उबाल कर इसके पानी से कुल्ला करें। ऐसा करने से आपको फ़ायदा होगा।

नमक और काली मिर्च

salt and black pepper

अब आप सोच रहें होंगे नमक और काली मिर्च कैसे फ़ायदा पंहुचा सकती हैं। नमक और काली मिर्च के इस्तेमाल से आपको थोड़ी तकलीफ ज़रूर होगी। लेकिन बाद ये यही तकलीफ आपको राहत ज़रुर पहुंचाएगी। थोड़ा नमक और उससे आधी मात्रा में काली मिर्च का पाउडर में हल्का पानी डालकर मिक्स करें। अब इस पेस्ट को दर्द वाले दांत पर लगाएं। और दर्द से छुटकारा पाए। बता दे की यह उपाय उनके लिए बेस्ट है जिनके दांत में कीड़ा लगा हो।

प्याज का टुकड़ा

Onion

प्याज़ का टुकड़ा भी इस दर्द को कम करने के कारगर साबित होता हैं। बता दे की इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक प्रोपर्टिज़ दर्द को कम करने की क्षमता रखती हैं। बस आपको प्याज का एक छोटा टुलड़ा दर्द वाले दांत पर कुछ देर रखना होगा। इसके साथ ही आपको इसको हल्का-हल्का चबाना होगा। अगर आप टुकड़ा मुंह में नहीं रखना चाहते तो प्याज के रस को कॉटन की मदद से दांत पर लगा सकते हैं।

गेंहू का पौधा

गेंहू का पौधा
गेंहू का पौधा

दांतो के दर्द में आप गेंहू के छोटे पौधे या घास को मुंह में डालकर चबाएं। या फिर इसे अच्छे से उबालें और इसके पानी से कुल्ला करें। ऐसा आप हफ्ते में 2 से 4 बार करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको अपने दर्द में फ़ायदा महसूस होगा।

लहसुन की कली

garlic

प्याज की ही तरह लहसुन भी दर्द कम करने के काम आता हैं। इसकी एक कली को दर्द वाले दांत पर रखें और हल्के-हल्के चबाते रहें। 10 से 15 मिनट में आपको दर्द में आराम महसूस होने लगेगा।

 

 

 

Previous articleप्रियंका चोपड़ा और जाह्नवी कपूर का रिश्ता हैं खास, प्रियंका ने लगाया जाह्नवी को अपने गले
Next articleचुनाव आयोग ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा, बढ़ सकती हैं नरोत्तम मिश्रा की मुश्किलें